SpaceX की रिकॉर्ड लिस्टिंग के बाद एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर, नेटवर्थ 1.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंची

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 11:08 PM

elon musk becomes the world s first trillionaire following spacex s record break

दुनिया को अपना पहला ट्रिलियनेयर मिल गया है। SpaceX की रिकॉर्ड आईपीओ लिस्टिंग के बाद कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ एलन मस्क की कुल संपत्ति बढ़कर 1.1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। अमेरिकी शेयर बाजार Nasdaq पर SPCX टिकर सिंबल के साथ SpaceX की धमाकेदार...

नेशनल डेस्क : अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी स्पेसएक्स ने शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में अपनी सूचीबद्धता के दिन 23 प्रतिशत की जोरदार उछाल दर्ज की। इसके साथ कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क दुनिया के पहले 'ट्रिलियनियर' बन गए। 'ट्रिलियनियर' का मतलब ऐसे व्यक्ति से है जिसके पास एक लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति है। मस्क से पहले कोई भी व्यक्ति इतनी संपत्ति नहीं हासिल कर पाया था। मस्क की कंपनी स्पेसएक्सल के शेयर 150 डॉलर के भाव पर खुले जो निर्गम मूल्य से 11 प्रतिशत अधिक है। थोड़ी देर में ही इसके शेयर का भाव बढ़कर 166.90 डॉलर तक पहुंच गया।

इस स्तर पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 2.18 लाख करोड़ डॉलर आंका गया। इसके साथ ही फोर्ब्स ने अनुमान जताया कि मस्क की कुल संपत्ति बढ़कर 1.1 लाख करोड़ डॉलर हो गई है। संस्थागत और खुदरा निवेशकों ने 135 डॉलर प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 55.56 करोड़ शेयर खरीदने में रुचि दिखाई, जिससे कंपनी ने 75 अरब डॉलर जुटाए। यह 2019 में सऊदी अरामको के 26 अरब डॉलर के रिकॉर्ड आईपीओ से काफी अधिक है।

मस्क ने कहा है कि कंपनी को उपग्रहों और अंतरिक्ष में डेटा सेंटर स्थापित करने तथा मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए पूंजी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्पेसएक्स भविष्य में आम लोगों को भी चंद्रमा और मंगल तक ले जाने की दिशा में काम कर रही है।

हालांकि, कंपनी को जनवरी 2025 से मार्च 2026 के बीच 8.7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जो इसके बड़े निवेश की जरूरत को दर्शाता है। बाजार के कुछ विश्लेषकों ने मूल्यांकन को लेकर चिंता जताई है। शोध कंपनी मॉर्निंगस्टार ने कहा कि कंपनी का आईपीओ अत्यधिक मूल्यांकन वाला है जबकि उसका अनुमानित मूल्य इससे लगभग आधा यानी 780 अरब डॉलर है। स्पेसएक्स इस साल बाजार में उतरने वाली तीन बड़ी कंपनियों में पहली है। एंथ्रोपिक और ओपनएआई भी अपना आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!