रूस ने यूरोपीय ऊर्जा कंपनियों की प्राकृतिक गैस सप्लाई रोकी, दामों में उछाल

Edited By Updated: 14 May, 2022 01:07 PM

europe gas spikes 22 as germany quarrels with russia over supply

रूस की सरकारी निर्यात कंपनी गैजप्रोम ने कहा है कि अब वह पोलैंड की एक पाइपलाइन के जरिये यूरोप को आपूर्ति नहीं भेजेगी, जिसके बाद शुक्रवार को....

बर्लिन: रूस की सरकारी निर्यात कंपनी गैजप्रोम ने कहा है कि अब वह पोलैंड की एक पाइपलाइन के जरिये यूरोप को आपूर्ति नहीं भेजेगी, जिसके बाद शुक्रवार को प्राकृतिक गैस के दामों में उछाल देखने को मिला। कंपनी ने रूस द्वारा यूरोपीय ऊर्जा कंपनियों पर लगाए गए ताजा प्रतिबंधों का हवाला देते हुए यह घोषणा की।

 

इस कदम के बाद शुक्रवार को प्राकृतिक गैस का दाम 104 यूरो प्रति मेगावाट/प्रतिघंटा पर पहुंच गया जबकि इस घोषणा से पहले यह कीमत 94 यूरो प्रति मेगावाट/प्रतिघंटा थी। गैजप्रोम के इस कदम से यूरोप को होने वाली आपूर्ति में बड़े पैमाने पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन इससे यह आशंका बढ़ गई है कि रूस-यूक्रेन के व्यापक प्रभाव देखने को मिलेंगे।

 

गैजप्रोम ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह यमल पाइपलाइन के उपयोग को प्रतिबंधित करेगा जोकि पोलैंड से होते हुए जर्मनी पहुंचती है। गैजप्रोम ने हाल में रूसी मुद्रा रूबल में भुगतान करने में नाकाम रहने पर पहले ही पोलैंड और बुल्गारिया को गैस की आपूर्ति रोकी दी थी। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!