भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणियों को लेकर रुबियो बोले-“दुुनिया के हर देश में मूर्ख लोग होते हैं, वीजा बदलाव पर भी दी सफाई ”

Edited By Updated: 24 May, 2026 04:10 PM

every country in world has stupid people us secy rubio

भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हर देश में मूर्ख लोग होते हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां अमेरिका की असली सोच नहीं दर्शातीं और अमेरिका भारतीय...

International Desk: भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो (Marco Rubio) ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनसे अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नस्लीय टिप्पणियों और ऑनलाइन हेट कैंपेन को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर रुबियो ने कहा कि हर देश में कुछ “मूर्ख लोग” होते हैं, जो सोशल मीडिया या अन्य जगहों पर गलत और आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें अमेरिका के असली चरित्र को नहीं दर्शातीं।

 

रुबियो ने कहा, “अमेरिका एक स्वागत करने वाला देश है। दुनिया भर से लोग वहां आए, अमेरिकी बने और देश की तरक्की में योगदान दिया। भारतीय समुदाय ने भी अमेरिका की अर्थव्यवस्था और समाज को मजबूत बनाया है।”उन्होंने भारतीय समुदाय की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीयों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अरबों डॉलर का योगदान दिया है और अमेरिका चाहता है कि यह साझेदारी आगे और बढ़े। वीजा नियमों में हालिया बदलावों को लेकर भी रुबियो ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि J1, F1 और H-1B वीजा से जुड़े बदलाव सिर्फ भारत के लिए नहीं हैं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए लागू किए जा रहे हैं। रुबियो ने कहा कि अमेरिका अपनी इमिग्रेशन प्रणाली को आधुनिक बनाने की प्रक्रिया में है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका को अवैध प्रवास के बड़े संकट का सामना करना पड़ा, इसलिए अब नए नियम बनाए जा रहे हैं।

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह नीति भारत विरोधी नहीं है। रुबियो बोले, “हर देश अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखकर इमिग्रेशन नीति बनाता है। हमारा उद्देश्य एक बेहतर और व्यवस्थित सिस्टम तैयार करना है।” इस दौरान अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने भी भारत-अमेरिका रिश्तों को बेहद मजबूत बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार गहरी हो रही है। रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश सिर्फ क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी कई मुद्दों पर मिलकर काम कर सकते हैं। भारत यात्रा के दौरान रुबियो ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा सुरक्षा और QUAD सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!