ईरान में तेल एवं गैस पाइपलाइन में विस्फोट, 3 कर्मियों की मौत, 4 घायल

Edited By Updated: 07 Jul, 2021 02:11 AM

explosion in oil and gas pipeline in iran 3 workers killed 4 injured

ईरान के दक्षिण-पश्चिम में मंगलवार को एक पंप हाउस में तेल और गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से तीन कर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अर्द्ध सरकारी ‘मेहर'' एजेंसी

तेहरानः ईरान के दक्षिण-पश्चिम में मंगलवार को एक पंप हाउस में तेल और गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से तीन कर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अर्द्ध सरकारी ‘मेहर' एजेंसी सहित कई समाचार संस्थानों ने बताया कि विस्फोट ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 500 किलोमीटर (310 मील) दक्षिण-पश्चिम में आइंखोश क्षेत्र में हुआ। 

अब यह पता नहीं चला है कि घायलों की स्थिति कैसी है और न ही यह बताया गया है कि विस्फोट का कारण क्या था। ईरान के तेल मंत्री बिजन जांगनेह ने दुर्घटना का कारण पता करने के लिए जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!