Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आज इतने हो गए दाम, क्या आगे और सस्ते होंगे?

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 07:21 PM

gold and silver prices fall sharply for the second consecutive day

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण चांदी करीब 5 फीसदी टूटकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि सोना 3,400 रुपये सस्ता होकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह...

नेशनल डेस्कः दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली. ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते लगातार दूसरे दिन कीमती धातुएं दबाव में रहीं. चांदी में करीब 5 फीसदी की बड़ी टूट दर्ज की गई, जबकि सोना भी हजारों रुपये सस्ता हो गया. वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितताओं के कारण आगे भी कीमतों में अस्थिरता बने रहने की संभावना जताई जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वैश्विक जियो-पॉलिटिकल हालात, ब्याज दरों का रुख और डॉलर की चाल जैसे कारक आगे भी कीमती धातुओं की दिशा तय करेंगे.

एक झटके में गिरी चांदी की कीमतें

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत लगभग 5 प्रतिशत लुढ़ककर 2,55,000 रुपये प्रति किलो रह गई. एक ही दिन में चांदी 13,000 रुपये सस्ती हो गई. इससे पहले गुरुवार को यह 2,68,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी. सभी कीमतें टैक्स सहित बताई गई हैं.

सोना में भी गिरावट

सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,400 रुपये टूटकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले सत्र में यह 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. इस तरह सोने में करीब 2.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

क्यों आई गिरावट

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया था, जिसके बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा निकालना शुरू कर दिया. इसी वजह से घरेलू बाजार में दोनों धातुओं पर दबाव देखने को मिला. हालांकि, बाद में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतों में सुधार देखने को मिला.

वैश्विक बाजारों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों में भारी अस्थिरता रही. शुरुआती गिरावट के बाद चांदी में जोरदार उछाल आया और स्पॉट सिल्वर 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 74 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई. दिन के निचले स्तर पर यह करीब 64 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई थी, जहां इसमें लगभग 10 फीसदी की गिरावट आई थी.
वहीं, स्पॉट गोल्ड भी मजबूत होकर 106 डॉलर से ज्यादा चढ़त के साथ 4,887 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. इससे पहले सत्र के दौरान सोना 4,654 डॉलर प्रति औंस तक गिर गया था.

कमजोर अमेरिकी जॉब्स डेटा

मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह के मुताबिक, कमजोर अमेरिकी जॉब्स डेटा से सोने और चांदी को कुछ समर्थन जरूर मिला, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत को लेकर बनी उम्मीदों ने तेजी पर लगाम लगाई. उन्होंने बताया कि अमेरिकी मौद्रिक नीति और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण बाजार में अस्थिरता बनी हुई है.

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वैश्विक जियो-पॉलिटिकल हालात, ब्याज दरों का रुख और डॉलर की चाल जैसे कारक आगे भी कीमती धातुओं की दिशा तय करेंगे.
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!