बांग्लादेश में बाढ़ से मरने वालों का बढ़ा आंकड़ा, अब तक 68 लोगों की मौत

Edited By Updated: 24 Jun, 2022 01:32 AM

flood death toll in bangladesh increased 68 people died so far

बांग्लादेश के कई हिस्सों में आई बाढ़ की वजह से अब तक कुल 68 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तहत देश के स्वास्थ्य आपात

ढाकाः बांग्लादेश के कई हिस्सों में आई बाढ़ की वजह से अब तक कुल 68 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तहत देश के स्वास्थ्य आपात संचालन केंद्र और नियंत्रण कक्ष की एक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि इस साल 17 मई से 23 जून तक अधिकतर लोगों की मौत डूबने से हुई है, जबकि कुछ लोग सांप के काटने और बिजली की चपेट में आने से मारे गए हैं। गुरुवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 24 मौतें और संक्रमण के 645 मामले दर्ज किए गए हैं।  
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!