चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन, तियानमेन नरसंहार के बाद संभाली थी CCP की कमान

Edited By Updated: 30 Nov, 2022 04:00 PM

former chinese president jiang zemin dies aged 9

चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है। उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली  चीनी सरकारी टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई है।...

बीजिंग: चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है। उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली  चीनी सरकारी टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई है। वे ल्यूकेमिया बीमारी से पीड़ित थे। इसके कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जियांग जेमिन को 1989 के तियानमेन स्क्वायर नरसंहार  के बाद चीन के नेतृत्व के लिए चुना गया था। उन्होंने करीब एक दशक तक चीन पर शासन किया। जियांग के शासनकाल में तियानमेन स्क्वायर विरोध के बाद चीन में कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं हुआ था। 

 

 तियानमेन स्क्वायर में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों की समाप्ति के बाद जेमिन ने अपने नेतृत्व में देश को अलगाव से बाहर निकालने के लिए प्रयास किया था और आर्थिक सुधारों का समर्थन किया था।  वर्ष 1989 के तियानमेन की कार्रवाई के बाद जियांग ने एक विभाजित कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व किया था। उन्होंने बाजार उन्मुख सुधार किए। 1997 में ब्रिटिश शासन से हांगकांग की वापसी और 2001 में विश्व व्यापार संगठन में चीन के शामिल होने की कवायद उनके समय में ही हुई थी।  

 

जियांग एक फैक्ट्री इंजीनियर से दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के नेता के रूप में उभरे थे जिन्होंने चीन को वैश्विक व्यापार, सैन्य और राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने की ओर अग्रसर किया। जब उन्होंने 1989 में पदभार संभाला था, तब चीन आर्थिक आधुनिकीकरण के प्रारंभिक चरण में था और तियानमेन नरसंहार से उबरने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जब जियांग 2003 में राष्ट्रपति के रूप में सेवानिवृत्त हुए, तब तक चीन विश्व व्यापार संगठन का सदस्य बन चुका था, ब्रिटेन ने हांगकांग को सौंप दिया था, बीजिंग ने 2008 के ओलंपिक को सुरक्षित कर लिया था, और देश महाशक्ति का दर्जा पाने के रास्ते पर था।


 
1996 में चीन के राष्ट्रपति रहे जियांग जेमिन ने पाकिस्तानी संसद में दिए अपने संबोधन में कहा था कि अगर कुछ मुद्दों का हल न निकल रहा हो तो उन्हें ठंडे बस्ते में डाल देना चाहिए। इससे दोनों देशों के बीच सामान्य संबंधों के रास्ते पर आगे बढ़ा जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तान ने पूर्व चीनी राष्ट्रपति की बात का विरोध कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!