पाकिस्तान फिर दहशतः शांति समिति के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या

Edited By Updated: 13 Jan, 2026 04:20 PM

four peace committee members shot dead in northwest pakistan

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावरों ने शांति समिति के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बन्नू जिले में हुई। हाल के दिनों में केपी और बलूचिस्तान में आतंकवादी हमलों में तेज़ी आई है, जिनमें पुलिस और सुरक्षा बल लगातार निशाने पर...

Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान से सटे बन्नू जिले में हुई। अज्ञात बंदूकधारियों ने जिले के मजांग चौक के पास घात लगाकर हमला किया और शांति समिति के सदस्यों की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया।

 

हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। पाकिस्तान में खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी हमलों में तेजी आई है और मुख्य रूप से पुलिस, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा रहा है। इस प्रांत में सोमवार को पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में एक वरिष्ठ अधिकारी समेत कम से कम छह पुलिसकर्मी मारे गए। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक राहगीर ने बाद में दम तोड़ दिया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!