AI अरबपतियों की बदली पसंद, जुकरबर्ग से मस्क तक 'अनोखे शौक' पर उड़ रहे पैसा

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 12:13 PM

from space rocks to smartwatches ai millionaires rewrite the luxury playbook

एआई और टेक क्षेत्र से बने नए अरबपति पारंपरिक लग्जरी वस्तुओं की बजाय अपने अनोखे शौक और व्यक्तिगत रुचियों पर खर्च कर रहे हैं। मार्क जुकरबर्ग, इलॉन मस्क और सैम ऑल्टमैन इसके प्रमुख उदाहरण हैं।

International Desk: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी सेक्टर से तेजी से अमीर बने नए अरबपति पारंपरिक लग्जरी वस्तुओं की बजाय अपने अनोखे शौक और व्यक्तिगत रुचियों पर पैसा खर्च कर रहे हैं। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलती सोच का असर वैश्विक लग्जरी बाजार पर भी दिखाई देने लगा है।
मार्क जुकरबर्ग अपनी गायों को दुनिया के सबसे महंगे ड्राई फ्रूट्स में शामिल मैकडामिया नट्स खिलाने के लिए चर्चा में रहते हैं। वहीं इलॉन मस्क ने जेम्स बॉन्ड फिल्म में इस्तेमाल हुई असली सबमरीन कार खरीदी थी। मस्क अपने घर में स्पेस रॉकेट के कल-पुर्जे और मलबा भी सजाकर रखते हैं।
 

सैम ऑल्टमैन भविष्य में किसी वैश्विक संकट की आशंका को देखते हुए बंदूकें, एंटीबायोटिक दवाएं, पानी, गैस मास्क और न्यूक्लियर रेडिएशन से बचाने वाली दवाओं का स्टॉक रखने के लिए जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सुरक्षित स्थानों में भी निवेश किया है। वैश्विक वित्तीय संस्था UBS की रिपोर्ट के अनुसार, केवल अमेरिका में पिछले वर्ष 4.4 लाख नए करोड़पति बने। वहीं कंसल्टेंसी फर्म Bain & Company का कहना है कि नए टेक करोड़पति महंगे फैशन ब्रांड खरीदने की बजाय अपने निजी अनुभवों, शौक और अनूठे संग्रह पर अधिक खर्च कर रहे हैं।

 

Boston Consulting Group (BCG) के आंकड़ों के मुताबिक, नए टेक अरबपति पारंपरिक अमीरों की तुलना में कपड़ों और लेदर उत्पादों पर लगभग 33% कम खर्च करते हैं। इससे लग्जरी ब्रांडों के सामने नए ग्राहकों को आकर्षित करने की चुनौती खड़ी हो गई है। डेटा साइंटिस्ट ह्यूयेन चिप, जिन्हें स्पेसएक्स के शेयरों से बड़ी संपत्ति मिली, उन्होंने रोल्स-रॉयस जैसी लग्जरी कार की जगह एक पुराना फायर ब्रिगेड ट्रक खरीदा है। उनके घर में लाखों रुपये का उल्कापिंड (स्पेस रॉक) भी रखा है। उनका कहना है कि नई संपत्ति ने उन्हें अपने अलग तरह के सपने पूरे करने की आजादी दी है।
  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!