शादी में अचानक आ गई एक और दुल्हन, दूल्हे को पीटा व बोली-मैं हूं असली (देखें वीडियो)

Edited By Updated: 09 Dec, 2019 12:41 PM

groom s  crazy ex  crashes wedding wearing bridal gown

शादी के एक इवेंट में उस समय हंगामा मच गया जब अचानक दूल्हा-दुल्हन के सामने एक और दुल्हन आ टपकी ...

लंदनः शादी के एक इवेंट में उस समय हंगामा मच गया जब अचानक दूल्हा-दुल्हन के सामने एक और दुल्हन आ टपकी और कहने लगी कि असली दुल्हन मैं हूं। असल में दूल्हा-दुल्हन के सामने अचानक एक लड़की तैयार होकर खड़ी हो गई और शादी समारोह रोकने को कहने लगी। लड़की ने कहा कि असल में दूल्हे ने उसकी शादी होने वाली थी।अचानक लड़की के इस तरह सामने आने पर दुल्हन को लगा कि वह उसके पति की पूर्व गर्लफ्रेंड होगी. लेकिन सच कुछ और निकला।

PunjabKesari

दरअसल, दुल्हन के रूप एक कॉमेडियन शादी में पहुंची थी।शादी समारोह के बीच हंसाने का ये अनोखा मामला ब्रिटेन के वेल्स का है। केरी नाम के युवक ने स्टेसी ओवेन से शादी की। इसी दौरान कॉमेडियन जे रईस गेस्ट को हंसाने के लिए एक दुल्हन के रूप में वहां पहुंच गई। बता दें कि शादी में मेड ऑफ ऑनर जैकी लेविस बनी थीं। जैकी ने ही वेडिंग में ये सरप्राइज एलिमेंट डाला था।

 

जैकी ने कहा कि उन्हें इसके लिए 5 महीने की तैयारी करनी पड़ी।उन्हें यह भी सुनश्चित करना था इस ड्रामे का ज्यादा निगेटिव असर न हो जाए।जैकी ने कहा कि उन्हें कॉमेडियन रईस को यह ड्रामा करने के लिए काफी समझाना पड़ा। उन्होंने कहा कि स्टेसी अपनी शादी में कुछ सरप्राइज चाह रहे थे और मैं कुछ सिली चीज करना चाह रही थी। वहीं दूल्हे ने बताया कि इस ड्रामे के दौरान काफी लोग डर गए थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!