पाकिस्तान में आबकारी पुलिस टीम पर आंतकी हमला, उपनिरीक्षक समेत 4 कर्मियों की मौत

Edited By Updated: 13 Apr, 2025 02:43 PM

gunmen attack excise police in pakistan

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने आबकारी पुलिस के सचल दस्ते पर गोलीबारी की जिसमें एक उपनिरीक्षक समेत चार लोगों की मौत....

Peshawar: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने आबकारी पुलिस के सचल दस्ते पर गोलीबारी की जिसमें एक उपनिरीक्षक समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक बंदूकधारियों ने नौशेरा जिले के तारू जब्बा में मुख्य जीटी रोड पर आबकारी पुलिस के सचल दस्ते को निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में एक उपनिरीक्षक, दो कांस्टेबल और एक चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई।


ये भी पढ़ेंः- ईरान में पाकिस्तानी श्रमिकों का कत्लेआम, आंतकियों ने 8 को उतारा मौत के घाट     
 

इस घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इलाके में तलाश अभियान जारी है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने पुलिस को गोलीबारी में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री अली अमीन ने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!