ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की दी अनुमति : ट्रंप

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 09:12 AM

iran allowed 20 ships to pass through the strait of hormuz trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति देने पर सहमति जताई है। ट्रंप ने रविवार रात 'एयर फोर्स वन' पर पत्रकारों से कहा, 'मैं बस इतना कहूंगा...

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति देने पर सहमति जताई है। ट्रंप ने रविवार रात 'एयर फोर्स वन' पर पत्रकारों से कहा, ''मैं बस इतना कहूंगा कि बातचीत में काफी प्रगति हुई है लेकिन ईरान के मामले में कभी भी पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। हम उनसे बातचीत करते हैं और फिर हालात ऐसे मोड़ ले लेते हैं कि हमें उन्हें ताकत से जवाब देना पड़ता है।''

ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या ईरान ने अमेरिका की ओर से प्रस्तावित 15-सूत्रीय संघर्षविराम योजना पर प्रतिक्रिया दी है, तो उन्होंने कहा, ''हां, जवाब मिला है। उन्होंने अधिकांश बिंदुओं पर सहमति जताई है। वे आखिर ऐसा क्यों नहीं करेंगे?'' ट्रंप ने कहा, ''वे हमारी योजना पर सहमत हो रहे हैं।'' ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ''शायद जीवित हैं, लेकिन स्पष्ट है कि वह संकट में हैं। वह बुरी तरह घायल हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!