Edited By Tanuja,Updated: 05 Mar, 2026 03:09 PM

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के छठे दिन अमेरिकी सेना ने ईरान के मोबाइल मिसाइल लॉन्च ट्रक को नष्ट करने का दावा किया। हमलों में भारी तबाही हुई है। इसी बीच इजराइल में लोग बंकरों में शादी और त्योहार मना रहे हैं, जबकि ईरान-लेबनान में मौत और...
International Desk: अमेरिका और इजराइल के बीच ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध का गुरुवार को छठा दिन है। इस दौरान अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के एक मोबाइल मिसाइल लॉन्च ट्रक को नष्ट कर दिया है। United States Central Command (CENTCOM) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें ईरान के इस मोबाइल लॉन्च सिस्टम को निशाना बनाकर उड़ाते हुए दिखाया गया है। CENTCOM ने लिखा कि ईरान की मोबाइल मिसाइल क्षमता को खत्म करने के लिए इन ठिकानों को ढूंढकर सटीक हमले किए जा रहे हैं।
युद्ध में 2000 से ज्यादा बम, 1000 से अधिक मौतें
28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध में अमेरिका और इजराइल ने ईरान के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। तीन दिनों में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए। ईरान में अब तक 1,045 से ज्यादा लोगों की मौत बताई जा रही है। कई सैन्य अड्डे, पुलिस स्टेशन और सरकारी ढांचे तबाह हुए।
पहली बार इस्तेमाल हुई नई PrSM मिसाइल
अमेरिका ने इस युद्ध में पहली बार नई पीढ़ी की Precision Strike Missile (PrSM) का इस्तेमाल किया है। यह मिसाइल लगभग 500 किमी या उससे ज्यादा दूरी तक हमला कर सकती है। अत्यधिक सटीक लक्ष्य भेदने की क्षमता रखती है। आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली का हिस्सा है। अमेरिका ने इस अभियान को “Operation Epic Fury” नाम दिया है।
युद्ध के बीच भी सामान्य जीवन की झलक
इसी बीच इजराइल में युद्ध के बीच भी सामान्य जीवन की झलक देखने को मिली। Tel Aviv में मिशा नाम के युवक ने अपनी मंगेतर लियोर से भूमिगत बम शेल्टर में शादी की। Petah Tikva में होने वाली थी, लेकिन मिसाइल हमलों के खतरे के कारण इसे बंकर में करना पड़ा। मिशा ने कहा, “हालात जैसे भी हों, नई शुरुआत होनी चाहिए। जिंदगी रुकनी नहीं चाहिए।” इसके अलावा इजराइल में यहूदी त्योहार Purim भी धमाकों के बीच ही मनाया गया। तेल अवीव और Jerusalem
के कई बंकरों में लोग इकट्ठा हुए और नाच-गाकर त्योहार मनाया । लोगों का कहना है कि जंग के बीच भी खुशी मनाना उनके अस्तित्व और हौसले का प्रतीक है।