यूक्रेन का ईरान पर पलटवार; कहा-'पीड़ित बनने का ड्रामा बंद करो', रूस को हथियार देकर भड़का रहा युद्ध

Edited By Updated: 28 Jul, 2026 01:37 PM

iran has no standing to pretend to be a victim ukraine fm sybiha

ईरानी जहाज पर कथित हमले को लेकर ईरान और यूक्रेन के बीच विवाद बढ़ गया है। यूक्रेन ने ईरान के आरोपों को खारिज करते हुए उसे रूस का युद्ध सहयोगी बताया, जबकि ईरान ने यूक्रेन पर अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

International Desk: ईरान के एक वाणिज्यिक जहाज पर कथित हमले को लेकर ईरान और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक टकराव तेज हो गया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने ईरान के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि तेहरान को खुद को पीड़ित बताने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि वह 2022 से रूस को हथियार देकर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में प्रत्यक्ष सहयोग कर रहा है।

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में सिबिहा ने कहा कि ईरान ने रूस को ऐसे हथियार उपलब्ध कराए हैं, जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी नागरिकों और बुनियादी ढांचे पर हमलों में किया गया। उन्होंने कहा कि तेहरान की धमकियां "निराधार और अनुचित" हैं। यूक्रेन ने आरोप लगाया कि ईरान अपने जहाज पर हुए कथित हमले का मुद्दा उठाकर रूस की ओर से ब्लैक सी में नागरिक जहाजों पर किए जा रहे हमलों से दुनिया का ध्यान हटाना चाहता है। सिबिहा ने कहा कि रूस की समुद्री गतिविधियां वैश्विक खाद्य सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता के लिए गंभीर खतरा हैं।

 

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने बताया कि रूस द्वारा समुद्री मार्गों पर किए जा रहे हमलों का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक में उठाया जाएगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया की उम्मीद जताई। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया था कि यूक्रेन ने एक ईरानी वाणिज्यिक जहाज पर हमला किया, जिसमें एक नाविक की मौत हो गई। उन्होंने इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई "इजरायल के इशारे पर" की गई ताकि यूरोप को युद्ध में घसीटा जा सके।

 

ईरान ने इस घटना के बाद तेहरान में यूक्रेन के कार्यवाहक राजदूत को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि अपने नागरिकों और राष्ट्रीय हितों पर हमले का जवाब दिया जाएगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में कहा था कि यूक्रेन ने कास्पियन सागर क्षेत्र में लंबी दूरी की सैन्य कार्रवाई कर उन जहाजों को निशाना बनाया जो रूस के सैन्य माल की ढुलाई में इस्तेमाल हो रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रूस, ईरान को खाड़ी देशों और अमेरिकी सैन्य ठिकानों की उपग्रह तस्वीरें उपलब्ध करा रहा है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!