बगदादी के बाद अमेरिकी सेना ने मार गिराया उसका उत्तराधिकारी अल मुहाजिर

Edited By Updated: 29 Oct, 2019 10:43 AM

islamic state spokesman killed in us airstrike

अमेरिकी सेना की कार्रवाई में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के सरगना अबु बकर अल बगदादी के मारे जाने के एक दिन उसका ...

लॉस एंजलिसः अमेरिकी सेना की कार्रवाई में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सरगना अबु बकर अल बगदादी के मारे जाने के एक दिन उसका उत्तराधिकारी व आतंकी संगठन का बड़ा नेता और प्रवक्ता हसन अल मुजाहिर भी मारा गया। उसके मारे जाने के बाद अब्दुल्ला कार्दश को नया सरगना घोषित किया गया है। सीरिया के कुर्दिश नेता के मुताबिक, अमेरिकी एयर स्ट्राइक में मुजाहिर की मौत हुई। वह उस समय तेल टैंकर में छिपकर उत्तर सीरिया जा रहा था, जब टैंकर हवाई हमले की चपेट में आ गया। कुर्दिश लड़ाकों के प्रमुख मजलूम अब्दी ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, रविवार को अमेरिकी सेना और उनके लड़ाकों के संयुक्त कार्रवाई में अल मुजाहिर मारा गया। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने फिलहाल मुजाहिर के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। मुजाहिर ने अपना आखिरी बयान मार्च में दिया था, जब न्यूजीलैंड की मस्जिद पर हमला हुआ था।

PunjabKesari
ट्रंप की नजर अब उत्तराधिकारियों पर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बगदादी के मारे जाने के बाद अब हमारी नजरें उसके उत्तराधिकारियों पर हैं और उनके बारे में हम अच्छी तरह जानते हैं। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि इस साल की शुरुआत में अमेरिकी सेना ने ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा को मार गिराया था। उसे मारना बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन यह उससे भी बड़ी उपलब्धि है। लादेन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले से बड़ा आतंकी बना था, लेकिन बगदादी ने पूरे इलाके पर कब्जा कर एक देश बना लिया था।

PunjabKesari

बगदादी की मौत बड़ी सफलता
अमेरिका उत्तर पश्चिम सीरिया में अमेरिकी हमले में मारा गया मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बकर अल बगदादी का मारा जाना अमेरिका समेत पूरी दुनिया के लिए बड़ी कामयाबी है। अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने इसे आतंक के खिलाफ लड़ाई में बहुत बड़ी जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में हमने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस्लामिक स्टेट (आईएस) को शिकस्त दी थी, अब उसका सरगना भी मारा गया। आतंकवाद के शिकार लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण घटना है। एस्पर उन चुनिंदा लोगों में शामिल थे, जिन्होंने व्हाइट हाउस से बगदादी के खिलाफ ऑपरेशन को लाइव देखा। एस्पर ने कहा कि यह अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए यादगार दिन है। शनिवार देर रात अमेरिका के विशेष बल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर बगदादी को जिंदा पकड़ने या उसे मार गिराने के अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!