मौत भी हार मान ले यहां! 1 लाख से ज़्यादा लोग पहुंचे 100 की उम्र, इस देश का 'लॉन्ग लाइफ सीक्रेट' चौंकाएगा

Edited By Updated: 15 Sep, 2025 06:38 PM

island of longevity japan japan age people aged 100 years japan

दुनिया में अगर किसी देश को 'दीर्घायु का द्वीप' कहा जाए तो वो जापान होगा! एक बार फिर जापान ने उम्र के मामले में रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े पेश किए हैं। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अब जापान में 100 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच...

नेशनल डेस्क: दुनिया में अगर किसी देश को 'दीर्घायु का द्वीप' कहा जाए तो वो जापान होगा। एक बार फिर जापान ने उम्र के मामले में रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े पेश किए हैं। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अब जापान में 100 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है - जो अपने आप में एक ऐतिहासिक मुकाम है।

हर साल नया कीर्तिमान, लगातार 55वीं बार
जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने खुलासा किया है कि सितंबर 2025 तक देश में 99,763 लोग 100 साल या उससे ज्यादा उम्र पार कर चुके हैं। ये लगातार 55वां साल है जब यह संख्या पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है। यानी हर साल बुज़ुर्गों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है -- और यह केवल बढ़ती उम्र नहीं, बल्कि स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का प्रमाण है।

महिलाएं हैं दीर्घायु की असली चैंपियन
इस आंकड़े में सबसे दिलचस्प बात यह है कि 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल व्यक्तियों में से करीब 88% महिलाएं हैं। यानी लगभग 87,784 महिलाएं और सिर्फ 11,979 पुरुष इस दीर्घायु क्लब का हिस्सा हैं। स्वास्थ्य मंत्री ताकामारो फुकोका ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए इसे जापान की हेल्थ पॉलिसी और जीवनशैली का बड़ा प्रमाण बताया।

आखिर क्या है जापानी दीर्घायु का रहस्य?
जापान में इतनी लंबी उम्र पाने के पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि कई जीवनशैली और सांस्कृतिक पहलू शामिल हैं। सबसे पहले बात करें बीमारियों की - यहां दिल की बीमारियों और स्तन व प्रोस्टेट कैंसर जैसे सामान्य प्रकार के कैंसर से मृत्यु दर काफी कम है। जापानी बुज़ुर्ग भी आमतौर पर ज़िंदगी के आखिरी पड़ाव में भी शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं। वे ज्यादा पैदल चलते हैं, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं और अकेलेपन से जूझने की बजाए सामुदायिक गतिविधियों में जुड़े रहते हैं।

सेहतमंद खानपान भी बड़ी वजह
जापानियों का आहार भी लंबी उम्र की बड़ी कुंजी है। यहां लाल मांस का सेवन कम और मछली, हरी सब्ज़ियों और कम कैलोरी वाले खाने का चलन ज्यादा है। मोटापा भी देश में अपेक्षाकृत कम है, खासकर महिलाओं में - जो इस बात की एक अहम वजह मानी जाती है कि महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों से ज्यादा है। इसके अलावा जापान में दशकों से चल रहे जनस्वास्थ्य अभियानों के जरिए लोगों को चीनी और नमक की खपत कम करने के लिए प्रेरित किया गया, और यह मुहिम काफी हद तक सफल रही है।

दुनिया में सबसे ऊंची जीवन प्रत्याशा
आज जापान ना सिर्फ सबसे अधिक उम्रदराज़ लोगों वाला देश है, बल्कि यहां औसतन जीवन प्रत्याशा भी दुनिया में सबसे ज्यादा है। हालांकि इसके साथ-साथ यह भी सच है कि जापान सबसे तेज़ी से बूढ़ा हो रहा समाज भी बनता जा रहा है - जहां जन्म दर घट रही है लेकिन बुज़ुर्गों की संख्या बढ़ती जा रही है।

कौन हैं जापान के सबसे बुज़ुर्ग इंसान?
अगर बात करें सबसे उम्रदराज़ लोगों की, तो फिलहाल जापान की सबसे बुजुर्ग महिला हैं 114 साल की शिगेको कागावा, जो नारा शहर के पास स्थित यामातोकोरियामा की रहने वाली हैं। वहीं, देश के सबसे बुज़ुर्ग पुरुष हैं 111 वर्षीय कियोताका मिज़ुनो, जो इवाता नामक तटीय शहर में रहते हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!