Shocking: महिला का शव कब्र से निकालकर किया गैंगरेप

Edited By Updated: 06 Nov, 2019 10:24 AM

karachi unidentified men rape woman s dead body at graveyard

पाकिस्तान के कराची में रेप का भयावह व सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात लोगों ऐसी घिनौनी  करतूत को अंजाम दिया कि जानकर रूह कांप जाएगी...

पेशावरः पाकिस्तान के कराची में रेप का भयावह व सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात लोगों ऐसी घिनौनी  करतूत को अंजाम दिया कि जानकर रूह कांप जाएगी। पाक के लांधी शहर में  कुछ लोगों ने  कब्रिस्तान में दफन एक महिला के शव को कब्र से निकालकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मृतक महिला के परिजन इस भयावह घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं करना चाहते हैं।

 

इस घिनौने कांड के सामने आने के बाद इस्माइल गोठ कब्रगाह के पास बड़ी संख्या में महिला के परिजन तथा उनके रिश्तेदार एकत्र हुए  । उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कुछ लोगों ने कब्र से बाहर निकला और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मृतका को इस घटना से एक दिन पहले कब्र में दफनाया गया था। जीयो न्यूज ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस घिनौनी घटना को अंजाम देने में कितने लोग शामिल थे इसका पता अभी नहीं चल सका है। 

 

परिवार ने कहा कि कब्रिस्तान में रखरखाव के लिए जिम्मेदार केयरटेकर ने उन्हें बताया कि एक कुत्ते ने ताजी बनी कब्र से स्लैब हटा दिया था। पर महिला के परिजन ऐसा नहीं मानते कि कुत्ता कब्र से स्लैब हटाने में सक्षम होगा।  उन्होंने यह भी कहा कि कब्र-खोदने वाला व्यक्ति बाद में कब्रिस्तान से गायब हो गया। दूसरी ओर, पुलिस ने अपराध स्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं और पुष्टि की है कि कब्र-खोदने वाला लापता है।

 

उन्होंने कहा कि उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक महिला के रिश्तेदारों ने पुलिस के समक्ष इस मामले पर कोई कानूनी कार्रवाई करने की इच्छा नहीं जताई और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!