कुवैत पर मंडराया युद्ध का साया! सेना ने मार गिराए दुश्मन के ड्रोन

Edited By Updated: 02 Mar, 2026 11:28 AM

kuwait s army shoots down a number of hostile aerial targets

कुवैत की वायु रक्षा सेना ने तड़के कई दुश्मन हवाई लक्ष्यों को मार गिराया। यह घटना ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल संयुक्त कार्रवाई में मौत के बाद बढ़े क्षेत्रीय तनाव के बीच हुई। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष ने...

International Desk: कुवैत सिटी में सोमवार तड़के कुवैत वायु रक्षा बल ने “कई दुश्मन हवाई लक्ष्यों” को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर मार गिराया।  कुवैत रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार सभी लक्ष्य देश के मध्य क्षेत्र में ट्रैक किए गए और समय रहते उन्हें नष्ट कर दिया गया। हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ।सेना पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पूरे पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है।

 

ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की 28 फरवरी को तेहरान में संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हमले में मौत हो गई। अमेरिका ने इस ऑपरेशन को Operation Epic Fury नाम दिया, जबकि इजरायल ने इसे Roaring Lion कहा। हमले में तेहरान के कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरान ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक और 7 दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है।
 

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव Antonio Guterres और United Nations Security Council को पत्र लिखकर अमेरिका और इजरायल पर “अवैध बल प्रयोग” का आरोप लगाया। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!