T20 World Cup 2026: अकेले दम पर जिताया मैच, फिर भी संजू सैमसन पर ICC लगाएगी तगड़ा जुर्माना?

Edited By Updated: 02 Mar, 2026 01:13 PM

throw helmet icc rules t20 world cup 2026 eden gardens sanju samson

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर संजू सैमसन के बल्ले ने जमकर आग उगली। टीम इंडिया को अकेले दम पर जीत दिलाने वाले संजू सैमसन ने जीत का जश्न मनाते हुए मैदान पर हेलमेट फेंका। लेकिन क्या उनके इस उत्साहपूर्ण...

Sports: T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर संजू सैमसन के बल्ले ने जमकर आग उगली। टीम इंडिया को अकेले दम पर जीत दिलाने वाले संजू सैमसन ने जीत का जश्न मनाते हुए मैदान पर हेलमेट फेंका। लेकिन क्या उनके इस उत्साहपूर्ण सेलिब्रेशन के लिए ICC उन्हें जुर्माने की कार्रवाई कर सकती है? आइए जानते हैं नियम क्या कहते हैं और खिलाड़ी किन हालात में इस तरह की सजा के दायरे में आ सकते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वर्चुअल क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में संजू ने नाबाद 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया। हालांकि, जीत की खुशी में उनके द्वारा किया गया एक सेलिब्रेशन अब चर्चा का विषय बन गया है। विनिंग शॉट लगाने के बाद संजू ने अपना हेलमेट हवा में लहराते हुए मैदान पर फेंक दिया, जिसने अब ICC की अनुशासन समिति का ध्यान खींच लिया है।

क्या कहता है हेलमेट फेंकने पर ICC का कड़ा नियम
संजू सैमसन का यह जोश भरा अंदाज उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमों के मुताबिक, खेल के दौरान या जीत के बाद मैदान पर अपना हेलमेट, बल्ला या अन्य उपकरण फेंकना 'अनुचित आचरण' (Unfair Conduct) माना जाता है। ICC इस तरह की हरकतों को खिलाड़ियों, अंपायरों और मैदान पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मानता है। अगर मैच रेफरी इस व्यवहार को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन पाते हैं, तो संजू पर मैच फीस का जुर्माना लग सकता है या उनके खाते में डिमेरिट पॉइंट्स जोड़े जा सकते हैं।

सेमीफाइनल में अब 'इंग्लिश चुनौती' से होगी भिड़ंत
वेस्टइंडीज को पटखनी देने के बाद अब भारतीय टीम मिशन वर्ल्ड कप के अगले पड़ाव पर पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होगा। यह हाई-वोल्टेज मैच 5 मार्च, गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की यादें ताज़ा हैं कि 2022 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी यही दोनों टीमें आमने-सामने थीं, जहां इंग्लैंड ने बाजी मारी थी। अब देखना यह है कि क्या वानखेड़े के मैदान पर टीम इंडिया उस हार का हिसाब चुकता कर फाइनल में जगह बना पाती है या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!