Daily horoscope : आज किस्मत देगी दस्तक, इन राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Mar, 2026 08:03 AM

मेष : किसी सज्जन मित्र के साथ मेल-मिलाप आपके किसी उलझे काम को संवारने में
मेष : किसी सज्जन मित्र के साथ मेल-मिलाप आपके किसी उलझे काम को संवारने में इंस्ट्रूमैंटल हो सकता है, जायज कामों पर खर्च होगा।
वृष: खेती उत्पादों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं तथा गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।
मिथुन: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों-मनोरथों में कदम बढ़त की तरफ, सरकारी मोर्चे पर आपकी पैठ, दनदनाहट बढ़ेगी।
कर्क: कमजोर सितारा के कारण किसी न किसी कम्पलीकेशन के साथ वास्ता रह सकता है, इसलिए कोई इंपोर्टैंट काम हाथ में न लें।
सिंह : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने, अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कामकाजी टूरिंग, प्लानिंग फ्रूटफुल रहेगी।
कन्या : सरकारी, गैर सरकारी कामों में कामयाबी न मिलेगी, बड़े लोगों के रवैया से निराशा होगी, वैसे फैमिली फ्रंट पर तालमेल सहयोग बढ़ेगा।
तुला: आम सितारा मजबूत जो आपके कदम को हर मोर्चे पर बढ़त की तरफ रखेगा, मगर किसी प्रबल विरोधी के साथ टकराव का भय बढ़ेगा।
वृश्चिक: जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, मान-यश की प्राप्ति, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।
धनु : इरादों में कामयाबी मिलेगी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, धार्मिक कामों में रुचि, आम हालात अनुकूल चलेंगे।
मकर: सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान लिमिट में करना ठीक रहेगा, मन भी टैंस, अशांत-सा रहेगा।
कुंभ: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, नेक कामों में ध्यान।
मीन : शत्रु नुकसान पहुंचाने के लिए हाथ से कोई मौका न जाने देंगे, इसलिए उनसे फासला रखना सही रहेगा।