ट्रंप की धमकी का असर: NATO देश रक्षा खर्च में भारी वृद्धि पर सहमत, 2035 तक जीडीपी का 5% करेंगे खर्च
Edited By Tanuja,Updated: 25 Jun, 2025 07:41 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के बाद नाटो नेताओं ने बुधवार को रक्षा खर्च में भारी वृद्धि पर सहमति व्यक्त की तथा हमला होने पर एक-दूसरे की सहायता करने की अपनी ‘‘दृढ़ प्रतिबद्धता'' दोहराई...
International Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के बाद नाटो नेताओं ने बुधवार को रक्षा खर्च में भारी वृद्धि पर सहमति व्यक्त की तथा हमला होने पर एक-दूसरे की सहायता करने की अपनी ‘‘दृढ़ प्रतिबद्धता'' दोहराई।
शिखर सम्मेलन के एक वक्तव्य में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल 32 नेताओं ने कहा, ‘‘सहयोगी देश अपने व्यक्तिगत और सामूहिक दायित्वों को सुनिश्चित करने के लिए 2035 तक मुख्य रक्षा आवश्यकताओं के साथ-साथ रक्षा एवं सुरक्षा संबंधी व्यय पर प्रतिवर्ष सकल घरेलू उत्पाद का पांच प्रतिशत खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''
नेताओं ने नाटो की सामूहिक सुरक्षा गारंटी के प्रति अपनी ‘‘दृढ़ प्रतिबद्धता'' को भी रेखांकित किया कि ‘‘एक देश पर हमला सभी पर हमला है।'' शिखर सम्मेलन से पहले, ट्रंप ने अमेरिका द्वारा अपने सहयोगियों की रक्षा को लेकर फिर से संदेह जताया था।
Related Story

परमाणु डील पर बंटी दुनिया: 4 सप्ताह और UN समिट तीसरी बार भी फेल, अमेरिका-ईरान के कारण नहीं बनी सहमति

ट्रंप टीम चीन पहुंचते ही ‘डिजिटल कैद’ में, सभी US अधिकारियों के मोबाइल-लैपटॉप जमा, होटल का Wi-Fi भी...

ट्रंप ने चीन से मिले गिफ्ट्स डस्टबिन में फेंके ! Air Force One तक भी नहीं पहुंचने दिया सामान,...

आखिर ट्रंप के जाल में फंस गया चीन! ईरान से दूरी बनाने का किया वादा, कहा-अब नहीं देगा कोई भी मदद

चीन ने अमेरिका को दी नसीहत, 'टकराव नहीं, सहयोग में फायदा' - ट्रंप ने भी की शी जिनपिंग की तारीफ

ट्रंप की चीन यात्रा में दुनिया की सबसे हाई-सिक्योरिटी: पाखलखानों तक की जांच, पुतिन स्टाइल में...

चीन दौरे के बाद बदले ट्रंप के सुर: ताइवान को दो टूक संदेश, बोले-आपके लिए 9500 मील दूर जाकर जंग नहीं...

जिनपिंग की ट्रंप को कड़ी चेतावनीः कहा-‘थ्यूसाइडिडेस ट्रैप’ से बच के रहना, अमेरिका-चीन टकराए तो...

अमेरिका ने ईरान संकट पर चीन से मांगी मदद ! ट्रंप से अलग दिखे रुबियो के सुर, बोले- युद्ध खत्म करवाने...

2 घंटे चली बैठक में जिनपिंग की ट्रंप को स्पष्ट चेतावनी; ताइवान पर गलती मत करना, Trump बोले- “आप...