मध्य चीन में स्कूल गेट पर वाहन की चपेट में आने से कई बच्चे घायल

Edited By Updated: 19 Nov, 2024 10:46 AM

numerous children injured by a vehicle at a school gate in central china

चीन के मध्य क्षेत्र स्थित हुनान प्रांत के एक प्राथमिक विद्यालय के गेट पर मंगलवार सुबह वाहन की चपेट में आ जाने से कई बच्चे घायल हो गए। मीडिया में...

 Bejing: चीन के मध्य क्षेत्र स्थित हुनान प्रांत के एक प्राथमिक विद्यालय के गेट पर मंगलवार सुबह वाहन की चपेट में आ जाने से कई बच्चे घायल हो गए। मीडिया में इस बारे में खबरें प्रसारित हुईं। खबरों के मुताबिक, हुनान के चांगडे स्थित योंगान प्राथमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे कक्षा के लिए जब बच्चे आ रहे थे तभी यह घटना हुई।

 

इस बारे में तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है और यह भी साफ नहीं है कि क्या वाहन के नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ या यह जानबूझकर किया गया एक हमला था। यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब कुछ दिन पहले चीन के झुहाई क्षेत्र स्थित ‘स्पोर्ट्स फैसिलिटी' में एक व्यक्ति ने अपनी कार से वहां मौजूद लोगों को रौंद डाला था। इस घटना में 35 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 43 व्यक्ति घायल हो गए थे।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!