Edited By Tanuja,Updated: 15 Jun, 2026 02:16 PM

पाकिस्तान वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मर्दान क्षेत्र में नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार दो युवा पायलटों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए वायु मुख्यालय ने...
International Desk: पाकिस्तान की वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार दोनों पायलट की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मर्दान के निकट उस वक्त हुई जब विमान एक नियमित ''प्रशिक्षण उड़ान'' पर था। इस हादसे में फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद कासिम अब्दुल्लाह (पाकिस्तान वायुसेना) और लेफ्टिनेंट ताहा अब्बासी (पाकिस्तान नौसेना) की मौत हो गई।
पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर, पाकिस्तान के सेवा प्रमुखों और पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने जनहानि पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पाकिस्तान वायुसेना मुख्यालय ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच बोर्ड गठित कर दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा तकनीकी खराबी, मौसम संबंधी कारणों या किसी अन्य वजह से हुआ।