Pakistan Billionaire Man: ये है पाकिस्तान का सबसे अमीर शख्स, कुल संपत्ति जान रह जाएंगे दंग

Edited By Updated: 03 Oct, 2025 06:26 PM

pakistan billionaire this is the richest person in pakistan

पाकिस्तान के सबसे अमीर उद्योगपति शाहिद खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ और उन्होंने अमेरिका जाकर अपना करियर बनाया। वे ऑटो पार्ट्स सप्लायर कंपनी फ्लेक्स-एन-गेट के मालिक हैं और अमेरिकी फुटबॉल टीम जैक्सनविल जगुआर्स तथा इंग्लैंड के फुलहम एफसी में भी निवेश...

नेशनल डेस्क : पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले शाहिद खान अरबपति उद्योगपति हैं, जो आज पूरी दुनिया में एक सफल बिजनेसमैन के रूप में जाने जाते हैं। उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमेरिका में की। 2025 में उनकी उम्र 74 साल है और वे अमेरिका में ही रहते हैं।

शाहिद खान फ्लेक्स-एन-गेट (Flex-N-Gate) कंपनी के मालिक हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स सप्लायर कंपनियों में गिनी जाती है। इस कंपनी के हजारों कर्मचारी हैं और इसके कई देशों में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मौजूद हैं। फ्लेक्स-एन-गेट मुख्य रूप से कार कंपनियों को पार्ट्स सप्लाई करती है, जिसके कारण शाहिद खान का नाम ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में विश्व स्तर पर जाना जाता है।

खेलों में भी निवेश

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सफलता पाने के बाद शाहिद खान ने खेलों में भी निवेश करना शुरू किया। वे अमेरिकी फुटबॉल लीग की टीम जैक्सनविल जगुआर्स (Jacksonville Jaguars) के मालिक हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के फुलहम फुटबॉल क्लब (Fulham F.C.) की Ownership भी उनके पास है। इस तरह शाहिद खान को एक स्पोर्ट्स टाइकून के रूप में भी पहचाना जाता है।

यह भी पढ़ें - ट्रंप के टैरिफ विवादों के बीच वॉरेन बफेट ने लोगों को दी बड़ी सलाह, कहा - जल्द से जल्द सोना-चांदी खरीद लो वरना...

पाकिस्तान और भारत के अरबपतियों की तुलना

फोर्ब्स की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार शाहिद खान की कुल संपत्ति 13.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 1.1 लाख करोड़ रुपये है। पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। हालांकि, अगर उनकी तुलना भारत के अरबपतियों से की जाए, तो उनकी संपत्ति भारत के टॉप इंडस्ट्रीपतियों की तुलना में कम है। उदाहरण के लिए, भारत के सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति 10,090 करोड़ डॉलर है, जबकि गौतम आडानी की संपत्ति 6,730 करोड़ डॉलर है।

पाकिस्तान के लिए प्रेरणा

शाहिद खान की सफलता पाकिस्तान के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह साबित किया कि सीमित अवसरों और कठिन हालात के बावजूद मेहनत, लगन और बिजनेस समझ के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। उनकी कहानी पाकिस्तान की वैश्विक पहचान को मजबूत करने और देश के युवाओं को प्रेरित करने का काम करती है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!