महंगाई में पाकिस्तान ने पूरे एशिया को पछाड़ा, गरीबी में भी टॉप पर

Edited By Updated: 15 Apr, 2024 04:39 PM

pakistan tops asia in living costs and inflation rates report reveals

आर्थिक मंदी से जूझ रहे पाकिस्तान की हालत बद से बदतर होती जा रही है। स्थिति इतनी खराब है कि महंगाई में जहां पाकिस्तान ने पूरे एशिया को

इस्लामाबादः आर्थिक मंदी से जूझ रहे पाकिस्तान की हालत बद से बदतर होती जा रही है। स्थिति इतनी खराब है कि महंगाई में जहां पाकिस्तान ने पूरे एशिया को पछाड़ दिया है वहीं गरीबी में भी टॉप किया है। एशियाई विकास बैंक ( ADB) के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में जीवन-यापन की लागत पूरे एशिया  में सबसे अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में हालात इससे भी बुरे हो सकते हैं। यही नहीं पाकिस्तान में गरीबी  का स्तर तेजी से बढ़ रहा है और  आने वाले दिनों में पाकिस्तान के में रहने वाले एक करोड़ से भी ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे जा सकते हैं।

 

पाकिस्तान लंबे समय से मुद्रास्फीतिजनित मंदी के दौर में है और विश्व बैंक ने भी पिछले सप्ताह कहा था कि महंगाई के कारण यहां एक करोड़ लोग गरीबी के जाल में फंस सकते हैं। पाकिस्तान में लगभग 9.8 करोड़ लोग पहले से ही गरीबी में जी रहे हैं। पाकिस्तान में 25 प्रतिशत मुद्रास्फीति दर के साथ जीवन-यापन की लागत पूरे एशिया में सबसे अधिक है। एशियाई विकास बैंक ADB की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

 

मनीला में बृहस्पतिवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 1.9 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।  एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि एशियाई विकास परिदृश्य ने अगले वित्त वर्ष के लिए एक निराशाजनक तस्वीर पेश की है । इस दौरान 15 प्रतिशत मुद्रास्फीति दर और 2.8 प्रतिशत वृद्धि दर का अनुमान लगाया गया है। ADB  ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में पाकिस्तान में मुद्रास्फीति की दर 25 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो पूरे एशिया में सबसे अधिक है. इस तरह एशिया में सबसे अधिक महंगाई पाकिस्तान में है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!