26 नहीं हैं अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर !  Z के बाद आता है ये 27वां अक्षर

Edited By Updated: 04 Jul, 2024 05:52 PM

people stunned after discovering 27th letter in english alphabet

बचपन में स्कूल में पढ़ाई की शुरुआत हमेशा अंग्रेजी वर्णमाला  A,B,C,D… से होती है। सब जानते हैं कि अंग्रेजी की वर्णमाला में 26 अक्षर होते हैं लेकि एक...

लंदनः बचपन में स्कूल में पढ़ाई की शुरुआत हमेशा अंग्रेजी वर्णमाला  A,B,C,D… से होती है। सब जानते हैं कि अंग्रेजी की वर्णमाला में 26 अक्षर होते हैं लेकि एक वक्त था जब अंग्रेजी वर्णमाला में 27 alphabet  हुआ करते थे और  ये अक्षर Z के बाद आता था। लेकिन वक्त के साथ इसका आखिरी अक्षर गायब हो गया औरलोगों को लगा कि अंग्रेजी वर्णमाला के केवल 26 alphabet ही होते हैं। डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एकटिकटॉक यूजर ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने इस राज से पर्दा उठाया।

PunjabKesari

उसने बताया कि अंग्रेजी का 27वां अक्षर क्या होता है? उसने बताया कि एम्परसैंड (&) को अंग्रेजी का 27वां अक्षर कहा जाता था और सालों पहले पढ़ाई में भी इसको पढ़ाया जाता था। ब्रिटैनिका वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एंपर्सैंड सबसे पहले 1835 में अंग्रेजी में आया था और इसे अक्षर की ही तरह इस्तेमाल किया जाता था।19वीं सदी के ब्रिटिश छात्रों को ये 27वें अक्षर की तरह पढ़ाया जाता था। ये लैटिन भाषा के शब्द ‘et’ से बना है जिसका मतलब ‘एंड’ होता है।

PunjabKesari

दरअसल, जब छात्र वर्णमाला सीखते थे तो वो Q R S T U V W X Y Z & पढ़ते थे। अब Z के बाद  &  बोलने से लगता था कि वर्णमाला में आगे कोई और अक्षर भी आने वाला है। इस वजह से इसे and ‘per se &’ बोला जाने लगा, जो उच्चारण में ‘ampersand’ (एम्पर्सैंड) जैसा सुनाई देने लगा। लैटिन भाषा में per se का मतलब होता है सबसे हटकर या अकेला। 19वीं सदी के अंत तक एंपर्सैंड को सिर्फ एक सिंबल माना जाने लगा और इसे वर्णमाला से अलग कर दिया गया। धीरे-धीरे & कंपनियों के नाम के बीच भी लगने लगा और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में भी इसका प्रयोग किया जाने लगा है ।

 

PunjabKesari

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!