कोस्टा रिका की राजनीति में बड़ा मोड़, रूढ़िवादी लौरा फर्नांडीज ने जीता राष्ट्रपति पद का चुनाव

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 12:03 PM

populist conservative laura fernández wins costa rica s presidential election

कोस्टा रिका में रूढ़िवादी जनवादी नेता लौरा फर्नांडीज ने राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में निर्णायक जीत हासिल की। सॉवरेन पीपुल्स पार्टी की उम्मीदवार फर्नांडीज को 48.3 प्रतिशत वोट मिले। उन्होंने देश में राजनीतिक पुनर्गठन, आर्थिक मजबूती और वैश्विक...

International Desk: कोस्टा रिका में रूढ़िवादी जनवादी नेता लौरा फर्नांडीज ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने निवर्तमान राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस द्वारा शुरू किए गए देश की राजनीति के आक्रामक पुनर्गठन को आगे बढ़ाने का वादा किया है। प्रारंभिक और आंशिक नतीजों के अनुसार, फर्नांडीज ने पहले ही दौर में निर्णायक जीत हासिल की, जिससे दूसरे चरण की जरूरत नहीं पड़ी। सर्वोच्च चुनावी न्यायाधिकरण के मुताबिक, 96.8 प्रतिशत मतदान केंद्रों की गिनती पूरी होने तक 'सॉवरेन पीपुल्स पार्टी' की फर्नांडीज को 48.3 प्रतिशत वोट मिले।

 

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी 'नेशनल लिबरेशन पार्टी' के अर्थशास्त्री आल्वारो रामोस को 33.4 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जीत के लिए कम से कम 40 प्रतिशत वोट आवश्यक थे। सोमवार को फर्नांडीज ने कहा कि अगले राष्ट्रपति के रूप में उनकी सबसे बड़ी इच्छा देश के विकास को सुदृढ़ करना, वैश्विक चुनौतियों का बेहतर सामना करना और मजबूत आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करना है। रामोस ने हार स्वीकार करते हुए ''रचनात्मक विपक्ष'' की भूमिका निभाने का वादा किया। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!