नेपाल की राजनीति में बड़ा मोड़ः चुनाव से पहले कार्की कैबिनेट खाली, 4 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Edited By Updated: 21 Jan, 2026 01:11 PM

four ministers in karki govt resign to contest upcoming election in nepal

नेपाल में आगामी आम चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सरकार के चार मंत्रियों ने चुनाव लड़ने के लिए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। सभी ने अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से नामांकन दाखिल किया है।

 Kathmandu:  नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली सरकार के चार मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा देकर संसदीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।विज्ञान एवं शिक्षा मंत्री महाबीर पुन ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देने के बाद म्याग्दी जिले से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। इससे पहले सोमवार को संचार मंत्री जगदीश खरेल और खेल मंत्री बबलू गुप्ता ने भी मंत्री पद छोड़ दिया था। खरेल ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की ओर से ललितपुर-2 सीट से, जबकि गुप्ता ने सिराहा-1 निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा भरा है।

 

कुछ सप्ताह पहले ऊर्जा एवं जल संसाधन मंत्री कुलमान घीसिंग ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने उज्यालो नेपाल पार्टी के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय राजनीति में उतरने का फैसला किया और मंगलवार को काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र संख्या-3 से नामांकन दाखिल किया। नेपाल निर्वाचन आयोग के अनुसार, आगामी आम चुनाव में 1 करोड़ 89 लाख से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं, जिनमें 92 लाख से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं।

 

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 9 सितंबर को तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व में हुए ‘जेन जेड’ आंदोलन के बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 12 सितंबर को 73 वर्षीय सुशीला कार्की ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला और उनकी सिफारिश पर राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि सभा भंग कर आम चुनाव की घोषणा की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!