Edited By Parveen Kumar,Updated: 29 Sep, 2023 07:05 PM

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर सैन्य लड़ाकों के शीर्ष कमांडरों में से एक को यूक्रेन में लड़ने वाले भाड़े के सैनिकों की इकाइयों का प्रभार संभालने का आदेश दिया है।
इंटरनेशनल डेस्क: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर सैन्य लड़ाकों के शीर्ष कमांडरों में से एक को यूक्रेन में लड़ने वाले भाड़े के सैनिकों की इकाइयों का प्रभार संभालने का आदेश दिया है। यह वैगनर सेना के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद भाड़े के सैनिकों का उपयोग जारी रखने के क्रेमलिन के प्रयास का संकेत है।
शुक्रवार को क्रेमलिन द्वारा जारी टिप्पणियों में, पुतिन ने आंद्रेई ट्रोशेव से कहा कि उनका काम “लड़ाका इकाइयों के गठन को देखना है जो विभिन्न युद्धक कार्य कर सकें, मुख्य रूप से विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में”। क्रेमलिन यूक्रेन में अपने युद्ध के लिए ‘विशेष सैन्य अभियान' शब्द का उपयोग करता है। उप रक्षा मंत्री यूनुस-बेक येवकुरोव भी बृहस्पतिवार देर रात बैठक में उपस्थित थे, यह संकेत है कि वैगनर के भाड़े के सैनिक संभवतः रक्षा मंत्रालय की कमान के तहत काम करेंगे।
शुक्रवार को फोन पर पत्रकारों के साथ बात करते हुए क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पुष्टि की कि ट्रोशेव अब रक्षा मंत्रालय के लिए काम करते हैं और वैगनर की यूक्रेन में सेना में संभावित वापसी के बारे में सवालों का जिक्र किया। युद्ध के सबसे लंबी और सबसे खूनी लड़ाई में पूर्वी यूक्रेन के शहर बखमुत पर कब्जा करने के बाद पीछे हटने से वैगनर लड़ाकों की युद्ध के मैदान में तबसे कोई महत्वपूर्ण भूमिका नहीं रही है।