Viral story: बाजार जाने के लिए निकली 4 बच्चों की मां हुई गायब, जंगल में अजगर के पेट से मिली लाश

Edited By Updated: 13 Aug, 2026 02:33 PM

python swallows woman in indonesia after she disappears on journey to market

इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी में 45 वर्षीय फरिदा बाजार जाने के दौरान लापता हो गई थीं। तलाश के दौरान ग्रामीणों को करीब 5 मीटर लंबे अजगर का पेट असामान्य रूप से फूला मिला। अजगर को काटने पर उसके अंदर फरिदा का शव मिला। ऐसी घटनाएं बेहद दुर्लभ मानी जाती...

International Desk: इंडोनेशिया में एक दिल दहला देने वाली घटना वायरल हो रही है।  इंडोनेशिया में एक 4 बच्चों की मां के साथ जो हुआ, उसने पूरे गांव को  हिला दिया। 45 साल की फरिदा अपने रोजमर्रा के काम के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिवार और ग्रामीणों ने जंगल में तलाश शुरू की तो एक विशाल अजगर दिखाई दिया, जिसका पेट असामान्य रूप से फूला हुआ था। शक गहराया तो ग्रामीणों ने अजगर को काटकर देखा और अंदर फरिदा का शव मिला। करीब 5 मीटर यानी 16 फीट लंबे इस अजगर ने महिला को निगल लिया था। यह घटना इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कालेमपांग गांव की है। फरिदा चार बच्चों की मां थीं और स्थानीय बाजार में खाने का सामान बेचने के लिए जानी थीं।

 

मामला 6 जून 2024 का है  जब फरिदा रात को किसी काम के लिए घर से निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। जब काफी समय बीत गया तो परिवार को चिंता होने लगी और उनकी तलाश शुरू की गई। फरिदा के पति नोनी ने जंगल के आसपास उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें फरिदा का कुछ सामान मिला। इससे उन्हें शक हुआ कि महिला के साथ कुछ अनहोनी हुई है। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर आसपास के इलाके में तलाश तेज कर दी। तभी उनकी नजर एक बड़े अजगर पर पड़ी, जिसका पेट सामान्य से काफी ज्यादा फूला हुआ था। ग्रामीणों को शक हुआ कि कहीं अजगर ने फरिदा को तो नहीं निगल लिया। इसके बाद उन्होंने अजगर को पकड़कर उसका पेट काटा।  जैसे ही अजगर का पेट खोला गया, अंदर फरिदा का शव दिखाई दिया। रिपोर्टों के मुताबिक, वह कपड़ों समेत अजगर के अंदर मिली थीं। इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया।
 

जिस अजगर के पेट से फरिदा का शव मिला, उसकी लंबाई करीब 5 मीटर यानी 16 फीट बताई गई। यह रेटिकुलेटेड पायथन था, जिसे दुनिया की सबसे लंबी सांप प्रजातियों में गिना जाता है। यह सांप जहरीला नहीं होता। शिकार करने के लिए यह अपने मजबूत शरीर से उसे जकड़ता है और फिर निगल सकता है। हालांकि, इंसानों को निगलने की घटनाएं बेहद दुर्लभ हैं।  विशाल अजगरों के इंसानों पर हमले और उन्हें निगलने के मामले आम नहीं हैं। लेकिन इंडोनेशिया में पिछले कुछ वर्षों में ऐसी कुछ घटनाएं सामने आई हैं। 2022 में जाम्बी प्रांत में 54 वर्षीय जाहरा नाम की महिला के लापता होने के बाद उनका शव एक बड़े अजगर के अंदर मिला था। 2018 में भी दक्षिण-पूर्व सुलावेसी में एक महिला का शव अजगर के अंदर मिलने की घटना सामने आई थी। इंडोनेशिया के कई इलाकों में घने जंगल, खेत और ग्रामीण बस्तियां एक-दूसरे के काफी करीब हैं। ऐसे क्षेत्रों में लोगों और वन्यजीवों का सामना कभी-कभी हो जाता है। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक रेटिकुलेटेड पायथन आम तौर पर इंसानों को अपना सामान्य शिकार नहीं मानते। 
 
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!