Edited By Tanuja,Updated: 11 Mar, 2026 03:08 PM

ईरान के हमलों के बीच कतर ने कहा है कि वह फिलहाल मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकता। विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलअज़ीज़ अल-खुलैफी ने कहा कि जब देश खुद हमले झेल रहा हो तो बातचीत कराना संभव नहीं है। दोहा में हवाई रक्षा प्रणालियों ने कथित हमलों...
International Desk: पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच Qatar ने साफ कहा है कि वह फिलहाल Iran के लिए किसी भी तरह की मध्यस्थता की भूमिका नहीं निभा सकता। कतर के विदेश मामलों के राज्य मंत्री Mohammed bin Abdulaziz al-Khulaifi ने कतर के मीडिया नेटवर्क Al Jazeera को दिए इंटरव्यू में यह बयान दिया। अल-खुलैफी ने कहा कि कतर और Oman दोनों ने लंबे समय तक ईरान और पश्चिमी देशों के बीच संवाद बनाने की कोशिश की थी। लेकिन अब जब इन देशों पर भी हमले हो रहे हैं, तब मध्यस्थ की भूमिका निभाना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा, “हम हमलों के बीच मध्यस्थता नहीं कर सकते। ईरान को यह समझना चाहिए कि क्षेत्रीय देश उसके दुश्मन नहीं हैं।” इस बीच Doha में बुधवार सुबह संभावित ईरानी हमले की चेतावनी जारी की गई।समाचार एजेंसी एपी के एक पत्रकार के अनुसार राजधानी के ऊपर हवाई रक्षा प्रणालियों ने आने वाले हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई की, जिसके दौरान धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं। विश्लेषकों का कहना है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण अब कई खाड़ी देश भी सीधे खतरे की स्थिति में आ गए हैं। यदि यह स्थिति जारी रहती है तो क्षेत्र में कूटनीतिक प्रयास और शांति वार्ताएं और कठिन हो सकती हैं।