Edited By Tanuja,Updated: 01 Mar, 2026 04:58 PM

यूएई ने ईरान से “होश में आने” और पड़ोसी देशों से जिम्मेदारी से व्यवहार करने की अपील की है। अबू धाबी के अनुसार ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों को एयर डिफेंस ने नाकाम किया। मलबा गिरने से दुबई में दो लोग घायल हुए। यूएई ने इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया।
International Desk: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान को सख्त संदेश देते हुए कहा कि इससे पहले कि “अलगाव और टकराव का दायरा और बढ़ जाए वह “होश में आए” और पड़ोसी देशों से समझदारी और जिम्मेदारी के साथ पेश आए ।” UAE राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan के वरिष्ठ कूटनीतिक सलाहकार Anwar Gargash ने कहा कि खाड़ी देशों पर ईरान का हमला अपने लक्ष्य में विफल रहा और इस नाजुक समय में तेहरान और अधिक अलग-थलग पड़ गया है।
मिसाइल और ड्रोन हमलों का विवरण
UAE रक्षा मंत्रालय के अनुसार: 137 ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं जिनमें से 132 को नष्ट किया गया। 5 समुद्र में गिरीं, 209 ड्रोन लॉन्च किए गए जिनमें से 195 को इंटरसेप्ट किया गया जबकि 14 यूएई की सीमा/जल क्षेत्र में गिरे। इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे से दुबई में दो लोग घायल हुए। दोनों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार, एयर डिफेंस द्वारा रोके गए ड्रोन का मलबा दो घरों के आंगन में गिरा।
तेज धमाकों की आवाजें वास्तव में सफल इंटरसेप्शन ऑपरेशन का परिणाम थीं। UAE रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को राष्ट्रीय संप्रभुता का खुला उल्लंघन, अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ कदम और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया है। मंत्रालय ने कहा कि देश हाई अलर्ट पर है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।