सरकारी स्कूल बना रणक्षेत्र: किशोर ने पुलिस से छीन की फायरिंग, प्रधानाचार्य की मौत (Video)

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 01:24 PM

school attack in southern thailand leaves one dead two injured

दक्षिणी थाईलैंड में एक 17 वर्षीय किशोर ने पुलिसकर्मी से बंदूक छीनकर सरकारी स्कूल में गोलीबारी कर दी। करीब दो घंटे तक चले हमले में स्कूल निदेशक की मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हुए। हमलावर को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

International Desk: दक्षिणी थाईलैंड में 17 वर्षीय एक किशोर ने पुलिसकर्मी से बंदूक छीनकर एक सरकारी स्कूल में घुसकर गोलीबारी की और करीब दो घंटे तक चले हमले के दौरान कुछ लोगों को बंधक बना लिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांतीय सरकार ने एक बयान में कहा कि सोंगखला प्रांत स्थित पातोंगप्रथनकिरिवाट स्कूल में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हमलावर को गोली मारकर घायल कर दिया और बाद में उसे हिरासत में ले लिया। हमला अपराह्न में हुआ और तब कक्षाएं समाप्त हो चुकी थीं।

 

स्कूल के निदेशक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बृहस्पतिवार तड़के अस्पताल में मौत हो गई। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक छात्र को गोली लगी, जबकि एक अन्य छात्र इमारत से कूदकर भागने के प्रयास में घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान 17 वर्षीय किशोर के रूप में की है। उन्होंने बताया कि वह मादक पदार्थों का सेवन करता था और उसे मानसिक स्वास्थ्य की समस्या भी है। अधिकारियों ने बताया कि वह उपद्रव कर रहा था, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया, लेकिन उसने एक पुलिस अधिकारी पर हमला करके उसकी बंदूक छीन ली और स्कूल परिसर में घुस गया। हमले के कारणों की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!