Edited By Parveen Kumar,Updated: 01 Jun, 2026 10:23 PM

कनाडा के ब्राम्प्टन इलाके से एक बेहद चौंकाने और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। रविवार रात एक घर के भीतर से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने 23 साल की एक महिला को अपनी हिरासत में ले लिया है। इस घटना ने स्थानीय इलाके में कई...
नेशनल डेस्क : कनाडा के ब्राम्प्टन इलाके से एक बेहद चौंकाने और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। रविवार रात एक घर के भीतर से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने 23 साल की एक महिला को अपनी हिरासत में ले लिया है। इस घटना ने स्थानीय इलाके में कई अनुत्तरित सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक कॉल ने बदला मंजर
पील रीजनल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे उन्हें केनेडी रोड N. और विलियम्स पार्कवे के पास एक संदिग्ध घटना की सूचना मिली थी। जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए- वहां एक नवजात बच्चे का शव पड़ा हुआ था।
शव छिपाने का आरोप, कोर्ट में होगी पेशी
डिटेक्टिव सार्जेंट मैथ्यू मिलर के अनुसार, हिरासत में ली गई 23 वर्षीय महिला पर बच्चे के जन्म को छिपाने और उसके शव को गुप्त रूप से ठिकाने लगाने (Concealing Body) का आरोप लगाया गया है। "इस तरह की घटनाएं समाज और खुद हमारे अधिकारियों के लिए बेहद परेशान करने वाली होती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, घटना स्थल पर मौजूद रहे पुलिस अधिकारियों को उचित मानसिक व मनोवैज्ञानिक सहायता दी जा रही है ताकि वे इस सदमे से उबर सकें।"