सोमालियाः होटल में आतंकवादी हमला, दो प्रमुख सामुदायिक नेताओं समेत 6 लोगों की मौत

Edited By Updated: 11 Mar, 2025 10:08 PM

somalia terrorist attack in hotel 6 people killed

मध्य सोमालिया के बेलेडवेने शहर के एक होटल में मंगलवार को आतंकियों द्वारा किए गए एक कार बम विस्फोट में दो प्रमुख सामुदायिक नेताओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। काहिरा होटल को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था।

मोगादिशुः मध्य सोमालिया के बेलेडवेने शहर के एक होटल में मंगलवार को आतंकियों द्वारा किए गए एक कार बम विस्फोट में दो प्रमुख सामुदायिक नेताओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। काहिरा होटल को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था। होटल में सामुदायिक नेता और सैन्य अधिकारी मौजूद थे। 

सामुदायिक नेता और सैन्य अधिकारी आतंकवादी समूह अल-शबाब के खिलाफ सरकार के हमले में तालमेल बनाने में जुटे थे। विस्फोट के बाद होटल में घुसे हमलावरों की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हुई और दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। 

विस्फोट से इमारत को नुकसान
प्रत्यक्षदर्शी मोहसिन अब्दुल्लाई ने एसोसिएटेड प्रेस को फोन पर बताया, “हमले में दो जाने-माने सामुदायिक नेताओं सहित छह लोग मारे गए।” उन्होंने बताया कि कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में होटल के ऊपर काले धुएं का घना गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है। विस्फोट से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। 

किसी भी समूह ने तुरंत हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। हालांकि, अल-शबाब अक्सर अफ्रीकी राष्ट्र में सरकारी अधिकारियों और सैन्य कर्मियों को निशाना बनाकर बमबारी और हमले करता रहता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!