माली सीमा पर जेहादियों के हमलों में 40 की मौत

Edited By Updated: 29 Apr, 2018 11:18 AM

suspected jihadists kill 40 civilians in northeast mali

नाइजर के साथ लगने वाली माली की सीमा पर पिछले कुछ वर्षों में हमलों की संख्या में बढ़ी है । इसी सीमा के पास आज हुए 2 हमलों में संदिग्ध जेहादियों ने कम से कम 40 नागरिकों की हत्या कर दी

बमाको: नाइजर के साथ लगने वाली माली की सीमा पर पिछले कुछ वर्षों में हमलों की संख्या में बढ़ी है । इसी सीमा के पास आज हुए 2 हमलों में संदिग्ध जेहादियों ने कम से कम 40 नागरिकों की हत्या कर दी। माली में एक गवर्नर ने यह जानकारी दी। मेनाका के गवर्नर दाओदा मैगा ने  कहा कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने  26  और 27 अप्रैल को हमले को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि क्षेत्र में तुआरेग समूह के साथ सैन्य कार्रवाई के विरोध में इस्लामिक स्टेट ऑफ ग्रेटर सहारा के फुलानी सदस्यों ने यह हमला किया।पूर्वोत्तर माली में हाल के महीनों में तुआरेग नागरिक सुरक्षा समूहों ने फ्रांसीसी सैनिकों के समर्थन से जेहादियों के खिलाफ मोर्चा संभाला हुआ है।  जेहादियों के इस हमले को तुआरेग और फुलानी चरवाहों के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद को और हवा देने के मकसद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

सरकार समर्थक तुआरेग समूहों गातिया और एमएसए की ओर से जारी बयान के मुताबिक बृहस्पतिवार को अंदेरामबोकेन के शहर के बाहर 16 बंदूकधारी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उन्होंने “नागरिकों पर गोली चला दी”. माली के एक आधिकारिक सूत्र ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, “मृतकों में छोटे बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।  एमएसए ने बताया कि उसके एक गश्ती दल ने हमलावरों का पीछा किया और चार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भी पहुंचाया. एमएसए ने बताया कि हमलावरों से हथियार और मोटरसाइकिल छीनने के क्रम में उन्होंने अपना एक लड़ाका खो दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!