ताइवान सीमा में फिर घुसे चीन के 10 PLA विमान व 6 युद्धपोत, जापान बोला-“हमला हुआ तो देंगे कड़ा जवाब !”

Edited By Updated: 03 Dec, 2025 06:37 PM

taiwan records 10 pla aircraft 6 plan vessels around its territory

ताइवान ने बुधवार को अपने आसपास 10 PLA विमान, 6 चीनी नौसैनिक जहाज और 2 सरकारी पोत दर्ज किए, जिनमें से 4 विमान ADIZ में घुस आए। जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची के ताइवान रक्षा संबंधी बयान पर चीन भड़क गया और आर्थिक दबाव बढ़ाया। पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने...

International Desk: ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार सुबह अपने आसपास चीनी सैन्य गतिविधियों में तेज़ी दर्ज की है। मंत्रालय के अनुसार, सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) तक ताइवान के पास 10 PLA लड़ाकू विमान, 6 PLAN नौसैनिक जहाज और 2 सरकारी पोत देखे गए। इनमें से 4 चीनी विमान मध्य रेखा (Median Line) पार कर ताइवान के उत्तरी ADIZ में प्रवेश कर गए। मंत्रालय ने कहा कि ताइवान ने स्थिति की निगरानी की और आवश्यक प्रतिक्रिया दी है।

 

मंगलवार को भी ताइवान ने 9 चीनी विमानों, 8 नौसैनिक जहाजों और 2 सरकारी पोतों की गतिविधि दर्ज की थी, जिनमें से एक विमान ताइवान के पूर्वी ADIZ में प्रवेश कर गया था।इसी बीच, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के ताइवान की सुरक्षा में संभावित सैन्य सहायता संबंधी बयान पर पूर्व अमेरिकी रक्षा अधिकारी एली रैटनर ने समर्थन दिया है। रैटनर ने कहा कि ताकाइची के बयान जापान की आधिकारिक नीति के अनुरूप हैं।

 

ताकाइची ने 7 नवंबर को संसद में कहा था कि चीन द्वारा ताइवान पर हमला जापान की "जीवित रहने की स्थिति पर खतरा" पैदा करेगा और इससे जापान का सैन्य हस्तक्षेप संभव है। इस बयान पर चीन भड़क गया और जापान की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने वाले कदम उठाने शुरू कर दिए—जैसे यात्रा/शिक्षा चेतावनियां तथा जापानी समुद्री खाद्य आयात पर रोक। इसी बीच चीन के ओसाका स्थित कौंसुल जनरल ज़ुए जियान ने सोशल मीडिया पर ताकाइची का “सिर काटने” जैसी धमकी भरी टिप्पणी पोस्ट की, जिसे बाद में हटा दिया गया।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!