अफगानिस्तान में आतंकियों ने उड़ा दिया ट्रांसमिशन टावर, अंधेरे में डूबा काबुल

Edited By Updated: 10 Oct, 2019 10:50 AM

taliban attack on transmission tower of afghanistan

अफगानिस्तान के पूर्वी परवान प्रांत के सालंग जिले में आतंकवादियों ने एक ट्रांसमिशन टावर को उड़ा दिया, जिसके कारण पूरा काबुल अंधेरे में डूब गया...

काबुल: अफगानिस्तान के पूर्वी परवान प्रांत के सालंग जिले में आतंकवादियों ने एक ट्रांसमिशन टावर को उड़ा दिया, जिसके कारण पूरा काबुल अंधेरे में डूब गया। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद सलीम नूरी ने बुधवार को बताया तालिबान आतंकवादियों ने बुधवार तड़के काबुल से उत्तर में करीब 70 किलोमीटर दूर सालंग जिले में एक ट्रांसमिशन टावर में विस्फोट कर दिया जिसके कारण काबुल अंधेरे में डूब गया।

 

अफगानिस्तान की पावर कंपनी ब्रेशना शिरकट ने एक बयान में कहा, "सालंग जिले के दक्षिणी हिस्से में 220 किलोवाट के ट्रांसमिशन टावर में आज तड़के स्थानीयसमयानुसार 1.30 बजे विस्फोट कर दिया गया जिसके परिणामस्वरूप काबुल और कई अन्य प्रांत बिजली चले जाने से अंधेरे में डूब गए।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!