EU के फैसले  से भड़का ईरान, यूरोपीय संघ की सभी सेनाएं की आतंकी घोषित

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 12:51 PM

tehran calls irgc a counterterror force as eu agrees on designation

ईरान की संसद ने घोषणा की है कि वह अब यूरोपीय संघ की सभी सेनाओं को आतंकवादी समूह मानता है। यह फैसला ईयू द्वारा ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी सूची में शामिल किए जाने के जवाब में लिया गया है।

International Desk: ईरान और यूरोपीय संघ के बीच तनाव और गहरा गया है। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबाफ ने रविवार को घोषणा की कि इस्लामी गणराज्य अब यूरोपीय संघ (ईयू) की सभी सेनाओं को आतंकवादी समूह मानता है। कालिबाफ की यह टिप्पणी उस फैसले के बाद आई है, जिसमें यूरोपीय संघ ने ईरान के अर्धसैनिक बल ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)’ को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया। ईयू ने यह कदम ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित कड़ी कार्रवाई के मद्देनज़र उठाया था।

 

ईरानी संसद अध्यक्ष ने इस फैसले को 2019 में पारित एक कानून के तहत बताया। यह कानून तब बनाया गया था, जब अमेरिका ने रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित किया था। कानून के अनुसार, ईरान को यह अधिकार है कि वह ऐसे किसी भी देश या संगठन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करे, जो ईरानी सैन्य या सुरक्षा बलों को आतंकवादी घोषित करे।

 

घोषणा के दौरान संसद का दृश्य भी बेहद प्रतीकात्मक रहा। कालिबाफ और संसद के कई सदस्य रिवोल्यूशनरी गार्ड की वर्दी पहनकर सदन में मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद बाकिर कालिबाफ स्वयं भी अतीत में रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर रह चुके हैं। इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि ईरान और यूरोपीय संघ के रिश्तों में टकराव अब खुले राजनीतिक और सैन्य स्तर तक पहुंच चुका है, जिससे पश्चिम एशिया और यूरोप में कूटनीतिक तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!