कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 09:59 AM

the bodies of all 12 indians killed in the ras laffan blast have returned home

कतर के रास लाफ़ान (Ras Laffan) औद्योगिक क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले सभी 12 भारतीय नागरिकों के शव सुरक्षित भारत पहुंचा दिए गए हैं। दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को बाकी बचे 8...

इंटरनेशनल डेस्क। कतर के रास लाफ़ान (Ras Laffan) औद्योगिक क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले सभी 12 भारतीय नागरिकों के शव सुरक्षित भारत पहुंचा दिए गए हैं। दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को बाकी बचे 8 भारतीयों के पार्थिव शरीर विशेष विमान से भारत भेजे गए जिससे अब तक स्वदेश लाए गए शवों की कुल संख्या 12 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को 4 पीड़ितों के शव भारत लाए जा चुके थे।

दोहा में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार रात X पर पोस्ट किया, लाफान हादसे में दुर्भाग्य से जान गंवाने वाले 8 भारतीयों के शव 26 जून को भारत लाए गए। 12 शवों में से 4 शव 25 जून को ही भारत लाए जा चुके थे। कतरएनर्जी LNG द्वारा संचालित रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में बरज़ान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुए धमाके में 12 भारतीयों समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ें: IMD Rain Alert: उत्तर भारत में मानसून की धुआंधार एंट्री, इन 16 राज्यों में आंधी-बारिश मचाएंगे तांडव, महा-अलर्ट जारी

मरने वालों में एक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल था। भारतीय मिशन ने शवों को वापस लाने की प्रक्रिया में तेज़ी से मदद करने और पीड़ित परिवारों को सहयोग देने के लिए कतर के अधिकारियों, भारतीय समुदाय के संगठनों और भारत में सरकारी एजेंसियों का आभार व्यक्त किया। वहीं राजदूत विपुल और दूतावास के अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को अलखोर का दौरा किया और हादसे के बाद इलाज करा रहे कुछ घायल भारतीयों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: US-Iran Attack: पोत पर ड्रोन हमले के जवाब में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला

बयान में कहा गया, सभी घायलों को ज़रूरी मेडिकल मदद मिल गई है जिसके लिए दूतावास कतरी अधिकारियों और नियोक्ता कंपनी के प्रतिनिधियों का शुक्रिया अदा करता है। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 66 लोग घायल हुए जिनमें कतर, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल के नागरिक शामिल हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!