समुद्री सीमा पार करते ही कार्रवाई! श्रीलंका ने 9 भारतीय मछुआरे किए गिरफ्तार

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 03:32 PM

nine indian fishermen arrested by sri lankan navy for alleged poaching trawler

श्रीलंका की नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में कथित अवैध मछली पकड़ने के आरोप में 9 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी एक नाव जब्त कर ली। नौसेना का दावा है कि 50 से अधिक भारतीय नौकाएं समुद्री सीमा पार कर गई थीं। मछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के बीच लंबे...

 International Desk: श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनकी एक नौका भी जब्त कर ली गई। श्रीलंका की नौसेना ने यह जानकारी दी। नौसेना ने कहा कि ये मछुआरे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर तलैमन्नार के उत्तर में स्थित श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। मछुआरों के मुद्दे को लेकर जारी तनाव के बीच ये गिरफ्तारियां हुई हैं। यह मुद्दा भारत-श्रीलंका संबंधों में तनाव का लंबे समय से कारण रहा है। श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा कि बुधवार शाम चलाए गए अभियान के दौरान नौ मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।

 

नौसेना के अनुसार, मछली पकड़ने वाली 50 से अधिक भारतीय नौकाओं ने ईरानातीवु के दक्षिण में श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित तौर से अवैध रूप से प्रवेश किया और वहां गैरकानूनी तरीके से मछली पकड़ी जा रही थीं। श्रीलंका की नौसेना ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए नौ भारतीय मछुआरों और जब्त की गई उनकी नौका को कानूनी कार्रवाई के लिए मन्नार के मत्स्य निरीक्षक के हवाले कर दिया गया। इस वर्ष 15 अप्रैल तक कोलंबो के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंका की नौसेना 128 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर चुकी थी और 18 नौकाएं जब्त कर चुकी थी। मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के संबंधों में लंबे समय से विवाद का विषय रहा है।

 

श्रीलंका की नौसेना पर पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करने तथा श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित अवैध प्रवेश की कई घटनाओं में उनकी नौकाएं जब्त करने के आरोप भी लगते रहे हैं। पाक जलडमरूमध्य, जो तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच स्थित एक संकरा समुद्री मार्ग है, भारत और श्रीलंका दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का समृद्ध क्षेत्र है। दोनों देशों के मछुआरे अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश कर जाने के कारण अक्सर गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!