गोलगप्पे में थी ज़िंदा-तड़पती मछली! देखते ही देखते मजे से खा गई महिला...Video देख लोग बोले 'पिशाचिनी'

Edited By Updated: 04 Jul, 2024 04:11 PM

there was live dying fish in golgappa woman ate with pleasure

चीनी लोग ऐसा खाना खाते हैं जिसे खाने के बारे में दूसरे देश सपने में भी नहीं सोच सकते। आमतौर पर किसी भी जीव का मांस खाने के लिए लोग पहले उसे पकाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक...

इंटरनेशनल न्यूज: चीनी लोग ऐसा खाना खाते हैं जिसे खाने के बारे में दूसरे देश सपने में भी नहीं सोच सकते। आमतौर पर किसी भी जीव का मांस खाने के लिए लोग पहले उसे पकाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक वीडियो दिखाएंगे, जिसमें एक महिला गोलगप्पे वाली पूरी के साथ ज़िंदा मछली खाती दिख रही है। जिसे देखकर किसी को भी उलटी आ सकती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meg Koh (@megkoh)

वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला ने अपने हाथ में प्लेट लिया हुआ है। इस प्लेट में दो गोलगप्पे, एक जिंदा मछली और उसके बीच में एक टमाटर के टुकड़े को रखा गया है। पहले तो प्लेट देखकर ही आपको झटका लगेगा, लेकिन असली हैरानी तो तब होगी, जब आपको मछली तड़पती और छटपटाती दिखेगी। महिला उस मछली को फोर्क से काटकर खाने की कोशिश करती है, जब वो नहीं कटती तो महिला उसे उठाकर सीधा मुंह में ही डाल लेती है। उसे ऐसा करते देख लोग भड़क गए कि आखिर ये इंसान है भी या नहीं?
PunjabKesari
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर megkoh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 7 मिलियन यानी 70 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि हज़ारों लोगों ने पसंद भी किया है। वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर यूज़र्स ने इसे देखकर कहा कि उन्हें उल्टी आ रही है. वहीं कुछ यूज़र्स ने लिखा – ये औरत नहीं, पिशाचिनी है। 

इस वीडियो को देखने वालों ने इस तरह के कॉम्बिनेशन पर चीनी महिला की आलोचना की है। वीडियो को देखने वालों ने शिकायत करते हुए कहा कि चीनियों द्वारा पानीपुरी की रूपरेखा को इस तरह बदलना दुखद है। भारतीय यूजर्स ने इसे देखकर अपनी आलोचना व्यक्त की है और इसे व्यथित करने वाला बताया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!