Edited By Tanuja,Updated: 08 Mar, 2026 12:51 PM

ईरान युद्ध के बीच रूस द्वारा ईरान को खुफिया जानकारी देने की खबरों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खारिज कर दिया। ट्रंप ने कहा कि भले ही रूस जानकारी दे रहा हो, लेकिन इससे ईरान को खास फायदा नहीं हो रहा। यह बयान छह अमेरिकी सैनिकों के अंतिम...
International Desk: पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के बीच रूस द्वारा ईरान को खुफिया जानकारी देने की खबरों पर अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ज्यादा महत्व नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अगर Russia वास्तव में Iran को जानकारी दे भी रहा है, तो भी इससे ईरान को कोई बड़ा फायदा नहीं हो रहा।ट्रंप ने यह टिप्पणी उस समय की जब वह Kuwait में ड्रोन हमले में मारे गए छह अमेरिकी सैनिकों के राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार में शामिल हुए। यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिका और Israel ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी।
समाचार एजेंसी Associated Press और अन्य मीडिया संस्थानों की रिपोर्टों में दावा किया गया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि रूस ने ईरान को कुछ संवेदनशील जानकारी दी थी। बताया गया कि इसी जानकारी के आधार पर ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों और संपत्तियों को निशाना बनाया। हालांकि ट्रंप ने इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की।
ट्रंप ने Air Force One में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले सप्ताह की घटनाओं से यह साफ है कि ईरान को कोई खास लाभ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि “अगर आप पिछले सप्ताह ईरान के साथ जो हुआ है उस पर नजर डालें, तो इससे उन्हें ज्यादा मदद मिलती नहीं दिख रही।” विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रूस और ईरान के बीच खुफिया सहयोग की पुष्टि होती है, तो इससे पश्चिम एशिया के युद्ध का दायरा और बढ़ सकता है।यह स्थिति United States, Israel, Iran और Russia के बीच बड़े भू-राजनीतिक टकराव का रूप ले सकती है।