ट्रंप का ऐतिहासिक ऐलानः US डिफेंस मिनिस्ट्री का बदल दिया नाम, बोले- 'अब दुनिया देखेगी "वॉर डिपार्टमेंट" का दम'

Edited By Updated: 06 Sep, 2025 06:48 PM

trump renames pentagon as department of war

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए रक्षा मंत्रालय (Department of Defense) का नाम बदलकर Department of War (DOW) यानी युद्ध विभाग कर दिया

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए रक्षा मंत्रालय (Department of Defense) का नाम बदलकर Department of War (DOW) यानी युद्ध विभाग कर दिया। इसी के साथ अमेरिकी रक्षा सचिव को अब ‘ वॉर सेक्रेटरी ’ कहा जाएगा। यह कदम ट्रंप की आक्रामक विदेश और रक्षा नीति का हिस्सा माना जा रहा है। उनका मानना है कि "अब अमेरिका सिर्फ रक्षा नहीं करेगा, बल्कि दुश्मनों को सीधे चुनौती देगा।"ट्रंप ने कहा कि यह कदम दुनिया को अमेरिका की असली ताकत और दृढ़-निश्चय दिखाने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ेंः-  सुपरपावर की निकली हेकड़ी: 32 साल बाद अमेरिका ने रूस के आगे फैलाए हाथ ! इस चीज के लिए मदद मांगने को हुआ मजबूर

पेंटागन (मुख्यालय) से ‘Department of Defense’ का बोर्ड हटाकर ‘Department of War’ का साइन लगा दिया गया है। रक्षा सचिव  पीट हेगसेथ  ने भी अपने दफ़्तर पर नया बोर्ड लगवाया। ट्रंप ने कहा, “236 साल पहले (1789)  जॉर्ज वॉशिंगटन  ने वॉर डिपार्टमेंट की स्थापना की थी और इसी नाम से अमेरिका ने  1812 की जंग ,  प्रथम विश्वयुद्ध और द्वितीय विश्वयुद्ध  में जीत दर्ज की थी।” उन्होंने दावा किया कि “ डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस नाम से अमेरिका वियतनाम और अफगानिस्तान जैसे युद्धों में निर्णायक जीत हासिल नहीं कर पाया।” ट्रंप के मुताबिक, नया नाम इस संदेश को साफ करता है कि शांति केवल ताकत से ही संभव है। 

 

 नाम बदलने की वजह

  •   रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिकी भूमिका पर सवाल उठे और उसकी सैन्य कमजोरी उजागर हुई।
  •  वियतनाम युद्ध (1960-70) और अफगानिस्तान (2001-21) में अमेरिका को ठोस जीत नहीं मिली।
  •  ट्रंप ने कहा, “ युद्ध विभाग नाम हमारी केवल रक्षा नहीं, बल्कि युद्ध छेड़ने और जीतने की क्षमता को भी दर्शाता है ।”
     


अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ का बयान
पीट हेगसेथ ने कहा, “शांति सुनिश्चित करने के लिए युद्ध की तैयारियां ज़रूरी हैं। ताकत से ही स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है।”अब अमेरिका की सभी 11 थिएटर कमांड, लाखों सैनिक, लड़ाकू विमान और युद्धपोत,  *Department of War के अधीन होंगे।

 

अमेरिकी सेना की ताकत

  •  सेना का आकार: 13 लाख सक्रिय सैनिक (दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी)
  •  रक्षा बजट:  लगभग 997 बिलियन डॉलर (कुल वैश्विक सैन्य खर्च का 37%)
  •  एयर पावर: 1,800 फाइटर जेट और कुल 5,000 से अधिक सैन्य विमान
  •  नेवी: 300 से ज्यादा युद्धपोत
  •  परमाणु हथियार:  5,000 से अधिक (रूस के बराबर)
  •  वैश्विक उपस्थिति:  पूरी दुनिया को 11 थिएटर कमांड में बांटा हुआ
     

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!