पुतिन के भारत दौरे दौरान यूरोप में भूचालः ट्रंप को लेकर जर्मनी-यूक्रेन की गोपनीय बातचीत लीक,   कॉल ने खोली बड़ी पोल

Edited By Updated: 06 Dec, 2025 12:40 PM

leaked call shows european leaders fear us will betray ukraine

जेलेंस्की और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्च की लीक कॉल में यूरोपीय नेताओं ने अमेरिका और ट्रंप प्रशासन की यूक्रेन शांति बातचीत पर गहरा अविश्वास जताया। मर्च ने जेलेंस्की को चेताया कि “अमेरिका गेम खेल रहा है।” कॉल में NATO प्रमुख और ट्रंप के दूतों का भी...

International Desk:  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के बीच यूरोप और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को उजागर करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। जर्मन पत्रिका डेर स्पीगल और एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्च के बीच हुई एक अत्यंत गोपनीय फोन कॉल लीक हो गई है। इस लीक कॉल ने यूरोपीय नेताओं के अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता प्रयासों पर गहरे अविश्वास को उजागर कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कॉल में जर्मन चांसलर मर्च, जेलेंस्की को सीधे चेतावनी देते हुए कहते सुने गए “आने वाले दिनों में बेहद सतर्क रहें… अमेरिकी आपके साथ भी खेल रहे हैं और हमारे साथ भी।”यह बयान पश्चिमी गठबंधन के भीतर मौजूद तनाव और शक को खुलकर सामने लाता है।

 

यूरोप को अमेरिका के ‘शांति प्रयासों’ पर शक
लीक हुए नोट्स बताते हैं कि कई यूरोपीय नेताओं ने ट्रंप के दूतों स्टीव विटकॉफ (अमेरिकी कारोबारी), जेरेड कुशनर (ट्रंप के दामाद)  की रूस यात्रा को लेकर चिंता जताई है। ये दोनों अभी इसी हफ्ते क्रेमलिन में पुतिन के प्रतिनिधियों से मिले थे। जर्मन चांसलर कार्यालय ने कॉल की गोपनीयता के कारण टिप्पणी करने से इंकार किया, लेकिन रिपोर्ट्स यह दिखाती हैं कि यूरोप का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका की मौजूदा कूटनीति पर भरोसा नहीं कर रहा।

 

NATO भी बेचैन? रूटे का नाम भी कॉल में
लीक कॉल में NATO महासचिव मार्क रूटे का भी उल्लेख है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने नेताओं से कहा “हमें जेलेंस्की की सुरक्षा को हर हाल में सुरक्षित रखना चाहिए।” हालाँकि, NATO के एक अधिकारी ने इस बातचीत पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। अमेरिका दावा कर रहा है कि वह यूक्रेन–रूस युद्ध खत्म कराने की पूरी कोशिश कर रहा है। परंतु लीक कॉल ने दिखा दिया है कि  यूरोपीय देश अमेरिकी पहल को शक की दृष्टि से देख रहे हैं। उन्हें लगता है कि अमेरिका अपनी रणनीतिक चालें चल रहा है और यह सब यूक्रेन के लिए खतरनाक हो सकता है। पुतिन के भारत दौरे के समय यह लीक कॉल पश्चिमी राजनीति में बड़ा भूचाल खड़ा कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!