संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतरेस ने की काबुल मस्जिद हमले की निंदा

Edited By Updated: 01 May, 2022 11:04 AM

un chief condemns kabul mosque attack

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित खलीफा साहिब मस्जिद पर हुए हमले की निंदा की है, जिसमें कथित...

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित खलीफा साहिब मस्जिद पर हुए हमले की निंदा की है, जिसमें कथित तौर पर कम से कम 10 लोग मारे गए थे।   गुतरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शनिवार को कहा, 'महासचिव ने जुमे की नमाज के दौरान पश्चिमी काबुल स्थित खलीफा साहिब मस्जिद पर हुए घातक हमले की कड़ी निंदा की हैं।

 

उन्होंने पीड़ति परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।' संरा मानवीय मामलों के कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, शुक्रवार को हुए विस्फोट ने मस्जिद की छत को क्षतिग्रस्त कर दिया और श्रद्धालुओं पर गिर गई।अफगानिस्तान में संरा महासचिव और मानवीय समन्वयक के उप विशेष प्रतिनिधि रमिज़ अलकबरोव ने शुक्रवार को कहा कि विस्फोट में कथित तौर पर कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!