US Firing: रोड आईलैंड के हॉकी एरीना में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत; हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 06:38 AM

us firing at rhode island high school hockey match 2 killed 3 injured

अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में एक हॉकी एरीना में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में एक हॉकी एरीना में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर भी मृत पाया गया है।

PunjabKesari
पुलिस ने क्या बताया?

पावटकेट पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस के अनुसार, संदिग्ध की मौत संभवतः खुद को गोली मारने से हुई है। शुरुआती जांच में यह घटना 'टारगेटेड' यानी किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाकर की गई लगती है और इसे पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला माना जा रहा है। घटना के बाद राज्य और स्थानीय पुलिस के साथ संघीय एजेंसियों ने भी मोर्चा संभाला। FBI और Bureau of Alcohol, Tobacco, Firearms and Explosives (ATF) के एजेंट मौके पर पहुंचे और जांच में मदद कर रहे हैं।

PunjabKesari
कहां हुई घटना?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी Dennis M. Lynch Arena में हुई, जहां कई स्कूलों की टीमें मैच खेल रही थीं। पावटकेट शहर बोस्टन से लगभग 45 मील दक्षिण में स्थित है।

PunjabKesari
मेयर का बयान

पावटकेट के मेयर Donald Grebien ने सोमवार रात जारी बयान में इस घटना को “भयानक त्रासदी” बताया। उन्होंने कहा, “यह एक खुशियों का मौका होना चाहिए था, जहां दर्जनों परिवार, छात्र और समर्थक ब्लैकस्टोन वैली स्कूल्स (BVS) की को-ऑप हॉकी टीम के सीनियर नाइट का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। यह हाई स्कूल मुकाबला कोवेंट्री-जॉनस्टन को-ऑप टीम के खिलाफ खेला जा रहा था, लेकिन खुशी का यह मौका हिंसा और डर में बदल गया।” मेयर ने बताया कि शहर प्रशासन इस मामले की जांच में कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के साथ मिलकर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, “पावटकेट एक मजबूत और जुझारू समुदाय है, लेकिन आज रात हम एक शोकाकुल शहर हैं। हम आने वाले कठिन दिनों में प्रभावित लोगों के साथ खड़े रहेंगे और जैसे ही पुष्टि की गई जानकारी मिलेगी, जनता को अपडेट करते रहेंगे।” फिलहाल पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोलीबारी के पीछे सटीक कारण क्या था और पीड़ितों व संदिग्ध के बीच क्या संबंध था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!