पलक झपकते ही राख हो गया विमान, देंखें कराची हादसे से चंद सेकंड पहले का Video

Edited By Updated: 23 May, 2020 01:41 PM

watch a video of a few seconds before the karachi accident

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान शुक्रवार को बड़े हादसे का शिकार हो गया। जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान की चपेट में 90 से ज्यादा लोग आ गए हैं। वहीं कई मकान इस...

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान शुक्रवार को बड़े हादसे का शिकार हो गया। जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान की चपेट में 90 से ज्यादा लोग आ गए हैं। वहीं कई मकान इस हादासे के बाद तबाह हो गए। इस भयंकर हादसे से कुछ सेकंड पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

 


सीसीटीवी पर कैद हुई इस घटना में देख सकते हैं कि विमान लैडिंग के लिए रनवे पर उतरने ही वाला था कि अचानक वह गायब हो गया। इसके कुछ सेकंड बाद ही इलाके के चारों तरफ धुएं का काला गुबार उठने लगा। वीडियो सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि कैप्टन ने हवाई यातायात टावर को सूचित किया था कि उसे विमान के लैंडिंग गियर में कुछ गड़बड़ी लग रही है और इसके बाद विमान रडार से गायब हो गया।

PunjabKesari

पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज ने कहा कि विमान का स्थानीय समय के मुताबिक अपराह्न दो बजकर 37 मिनट पर हवाईअड्डे से संपर्क टूट गया था। इास हादसे के चश्मदीद ने बताया कि कि विमान के पंखों में आग लगी थी जो दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले कुछ घरों की छतों से टकराया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!