यह है दुनिया की सबसे खतरनाक मछली, इसका एक बूंद जहर कर सकता है पूरे शहर को तबाह

Edited By Updated: 18 Nov, 2019 11:53 AM

world s most poisonous fish whose saliva s one can give death

समंदर के किनारे लहरों का मजा लेना हर कोई पसंद करता है लेकिन पत्थरों के बीच मछली की शक्ल में मौत से भी सामना हो सकता है...

 

सिडनीः समंदर के किनारे लहरों का मजा लेना हर कोई पसंद करता है लेकिन पत्थरों के बीच मछली की शक्ल में मौत से भी सामना हो सकता है। समंदर में कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं और इनमें से कई ऐसे भी होते हैं जो इतने ज्यादा जहरीले होते हैं की जान भी ले सकते हैं। इसी तरह के जहरीले जीव में शुमार है स्टोन फिश नामक मछली।

 

दुनिया में पाई जाने वाली तमाम मछलियों से यह बिलकुल अलग है। दिखने में ये मछलियों जैसी नहीं दिखती बल्कि पत्थर जैसी दिखती है। सभी मछलियों का शरीर बेहद कोमल होता है तो वहीं इसका शरीर पत्थर के समान होता है। इसका ऊपरी खोल एकदम पत्थर के जैसे सख्त होता है। मछली के ऊपर यह पत्थर का खोल कुछ-कुछ इंसानी चेहरे के जैसा नजर आता है।

 

स्टोन फिश ज्यादातर मकर रेखा के आसपास समुंद्र में पाई जाती है । पत्थर की तरह दिखती इस मछली को ज्यादातर लोग पहचान नहीं पाते और इसका शिकार हो जाते हैं। अगर गलती से भी इस मछली पर किसी का पैर पड़ जाए तो ये अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा में जहर निकालती है। यह जहर इतना खतरनाक होता है कि किसी ने भी इस पर पैर रख दिया तो पैर काटना ही पड़ेगा और जरा सी लापरवाही मौत का कारण भी बन सकती है।

 

पैर रखते ही यह फिश 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती है। यानी की पलक झपकते जितनी देर में ही यह अपना काम कर देती है। इस मछली का जहर इतना खतरनाक है कि इसकी एक बूंद अगर किसी शहर के पानी में मिला दी जाए तो शहर के हर इंसान की मौत हो सकती है। किसी इंसान का शरीर अगर इस मछली के जहर के संपर्क में आ जाए तो उसका मौत तय है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!