आईआईटी के छात्र की मौत पर, पिता ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

Edited By Updated: 30 Mar, 2023 12:44 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 29 मार्च (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मुंबई के छात्र दर्शन सोलंकी के पिता ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पत्र लिखा, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनके परिवार को उनके बेटे की मौत के संबंध में प्राथमिकी दर्ज...

मुंबई, 29 मार्च (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मुंबई के छात्र दर्शन सोलंकी के पिता ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पत्र लिखा, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनके परिवार को उनके बेटे की मौत के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने में पुलिस के उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पत्र में यह भी कहा गया है कि पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्यों के रवैये से परिवार “पूरी तरह से हैरान और निराश” है, जो लगभग दो सप्ताह से प्राथमिकी दर्ज करने से ‘इनकार’ कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि पत्र की एक प्रति उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर को भी भेजी गयी है ।

गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले सोलंकी ने 12 फरवरी को छात्रावास की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया था कि सोलंकी की मौत की जांच कर रही मुंबई पुलिस की एसआईटी ने सोमवार को कहा कि उसने एक नोट बरामद किया, जिसमें उसके छात्रावास के साथी के नाम का उल्लेख है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!